Trending

Dhamtari INTUC Congress President: इंटक के धमतरी ज़िलाध्यक्ष की हुई नियुक्ति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत मोहन राव ने दी बधाई

Dhamtari INTUC Congress President: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत मोहन राव, छग प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर कोलियारी निवासी श्रीराम ध्रुव धमतरी को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई हैं। उनकी यह नियुक्ति इंटक के कार्यों और पार्टी व संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए किया गया है।

Anmol News24 की देश प्रदेश की विश्वसनीय ख़बरों को गूगल न्यूज पर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीराम ध्रुव ने कहा कि मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी और संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मै उसके प्रति पूरी निष्ठा से काम करूंगा और उनके इस विश्वास को कायम रखूंगा। मैंने हमेशा पार्टी और संगठन के हित में काम किया है और आगे भी करता रहूंगा। मुझे पार्टी और संगठन के साथ-साथ क्षेत्र के गरीबए मजदूर, श्रमिक व जरूरतमंद लोगों की सेवा का सुअवसर प्रदान करने के लिए शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ भाजपा की नई जम्बो कार्यकारिणी घोषित, कई पुराने नेताओं की संगठन से छुट्टी, पढ़ें पूरी खबर

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत मोहन राव ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीराम ध्रुव को मिली जिम्मेदारी के लिए बधाई दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा, इंटक हमेशा मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। रेत खदानों, राइस मिलों और अन्य संस्थान में काम करने वाले मजदूरों को उनकी हक की मजदूरी नही मिल पा रही है, इसके अलावा मजदूरों के हित में श्रम पंजीयन में ग्रामीण मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके निराकरण हेतु इंटक हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा हैं। मजदूरों की हर समस्या के समाधान के लिए इंटक हमेशा साथ हैं।

इस अवसर पर सहदेव नेताम, सुमन नेताम, काली राम नेताम, ईश्वर निषाद, नारायण यादव, मदन साहू, भुनेश्वर साहू ,दुखों राम, दिनेश मरकाम, गोविंद कुंजाम, भीखम नागवंशी, प्रीतम नागवंशी, महेश्वरी नागवंशी, लीलाराम महामाया, भोज मंडावी, छबीलाल निषाद, अमर चंद साहू, बिहारी ध्रुव, देवेंद्र साहू, कमल साहू, सलीम खान, भीमराव, महेंद्र मरकाम, भुनेश्वर यादव, चुनेश्वरी निषाद, सोनिया निषाद संतोष ठाकुर, सरस्वती निषाद, एवम भारी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे। ((Dhamtari INTUC Congress President))

Related Articles

Back to top button