Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Raipur Ganesh Visarjan Jhanki: रायपुर में आज निकलेंगी झांकियाँ, शाम छह बजे से बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया दिशा-निर्देश

Raipur Ganesh Visarjan Jhanki: राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन की झांकियाँ आज निकलेंगी। विसर्जन के के निकलने वाली झाँकियाँ के संबंध में रायपुर जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। जारी दिशा निर्देश के अनुसार, क़ानून व्यवस्था और लोक शांति के मद्देनज़र रायपुर और बीरगाँव नगर निगम क्षेत्र की सभी प्रकार की शराब दुकानों को शाम छह बजे से बंद रखने को कहा गया हैं। साथ ही होटल बार, शापिंग मॉल रेस्टोरेंट, सभी देसी-विदेशी शराब दुकानें आज शाम छह बजे बंद हो जाएँगी

Anmol News24 की देश प्रदेश की विश्वसनीय ख़बरों को गूगल न्यूज पर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

गणेश विसर्जन के लिए जारी दिशा निर्देश

  • गणेश विसर्जन की झांकी अब 12 सितम्बर 2022, सोमवार को रात्रि 9 बजे से निकलेगी झांकिया।
  • झांकी समिति एवं प्रशासन ने तय रूट किया है, उसी के अनुरूप निकलेंगी।
  • शारदा चौक से रवाना होने से पहले दिया जाएगा नंबर।
  • बिना झांकी के केवल गणेश मूर्ति वाले समिति झांकी में नहीं हो पायेंगे शामिल।
  • झांकी में आग्नेय शस्त्र, लाठी डंडे एवं नशे की स्थिति में चलना रहेगा प्रतिबंधित। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
  • समितियों के वालेंटियर्स को दिए जाएं गे रिफ्लेक्टर जैकेट।
  • झांकी विसर्जन समितियों को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें : Apple iPhone 14 सीरीज की धमाकेदार एंट्री, जानिये मोबाइल से जुडी पूरी जानकारी

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 12/09/22 को आयोजित होने वाले गणेश विसर्जन झांकी के लिए प्रशासन ने गणेश विसर्जन समिति के सहयोग से इस बार विसर्जन हेतु रूट में परिवर्तन करते हुए शारदा चौक से जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड सिटी कोतवाली चौक से टी आई चौक बिजली आफिस के सामने से सप्रे मैदान के सामने से बुढेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाने के सामने से लाखेनगर चौक से सुंदर नगर होकर महादेव घाट विसर्जन स्थल तक निर्धारित किया गया है विसर्जन झांकी में किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन प्रतिबंधित किया गया है।

समिति के वालेंटियर्स को रिफ्लेक्टर जैकेट दिये जायेंगे
सभी झांकियों की नंबरिंग रात्रि 08:00 बजे से शारदा चौक में प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिन मूर्तियों के साथ झांकी रहेगी, केवल उन्हीं का पंजीयन कर नंबर दिया जाएगा, केवल गणेश मूर्ति के साथ झांकी में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

सभी समितियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 09/09/11 से 12/09/22 तक सभी मूर्तियों का विसर्जन सुनिश्चित करें, उसके पश्चात् विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा डी जे आदि के उपयोग करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विसर्जन झांकी के दौरान फ़िल्मी गानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। सभी समितियों को निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त् निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। उपरोक्त के संबंध में आवश्यक व्यवस्था हेतु नगर पालिक निगम विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। (Raipur Ganesh Visarjan Jhanki)

Raipur Ganesh Visarjan Jhanki

Back to top button
error: Content is protected !!