Google Analytics —— Meta Pixel

Dhamtari truck accident : बाईपास पर पलटा धान से भरा ट्रक, सड़क पर बिखरीं 70 बोरियां; ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

Dhamtari truck accident : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में सोमवार को धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाईपास पर पलट गया। हादसे में ट्रक दीवार से टकराकर रुका, जिससे वह 15 फीट नीचे खाई में गिरने से बच गया। इस दौरान ट्रक में लदी लगभग 50 से 70 बोरियां सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :- father murdered by son : पत्नी से झगड़ा कर रहा था, पिता ने टोका तो कर दी हत्या, गुस्से में बेटे ने ईंट से किया सिर पर वार

जानकारी के मुताबिक, ट्रक (क्रमांक CG04 PE 5761) राजिम से धमतरी की ओर एक राइस मिल जा रहा था। जैसे ही वह बाईपास पर पहुंचा, ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, जिससे चालक और परिचालक को समय मिल गया और उन्होंने कूदकर अपनी जान बचा ली। (Dhamtari truck accident)

हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित हो गया। सड़क पर फैली धान की बोरियों को हटाने के लिए दूसरा ट्रक बुलाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बोरियों को हटाया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर ट्रक दीवार से नहीं टकराता तो वह सीधे नीचे गिर जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक के पिछले हिस्से का बड़ा भाग दीवार से सट गया था, जिससे आगे की तरफ का हिस्सा सड़क पर पलट गया। (Dhamtari truck accident)

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और ट्रक हटाने के लिए क्रेन मंगवाई। घटना के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते स्थिति संभाल ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ। चालक और वाहन के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। (Dhamtari truck accident)

Back to top button
error: Content is protected !!