Google Analytics —— Meta Pixel

Mahasamund Highway accident news : ओवरटेक करते वक्त हाइवा के पहिए के नीचे आए युवक की मौत, युवती गंभीर घायल; ड्राइवर फरार

Mahasamund Highway accident news : महासमुंद के नेशनल हाईवे-353 पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलसोंड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक और रेत से भरे हाइवा के बीच टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

घटना आरंग थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गुल्लू गांव निवासी दिनेश जांगड़े (19) के रूप में हुई है। युवती की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे पहले जिला अस्पताल महासमुंद और फिर रायपुर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें :- Dhamtari truck accident : बाईपास पर पलटा धान से भरा ट्रक, सड़क पर बिखरीं 70 बोरियां; ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

ओवरटेक के दौरान बिगड़ा बैलेंस, चपेट में आया बाइक सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेत से लदा हाइवा (CG 04 NZ 7705) घोड़ारी की ओर से महासमुंद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक (CG 04 MM 1350) ने ओवरटेक करने की कोशिश की। सामने से वाहन आ जाने के कारण हाइवा ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इसी बीच बाइक सवार युवक ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। (Mahasamund Highway accident news)

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से हाइवा को हटाकर सड़क पर यातायात बहाल किया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। (Mahasamund Highway accident news)

घायल युवती की पहचान जारी

कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि घायल युवती की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। (Mahasamund Highway accident news)

Back to top button
error: Content is protected !!