Google Analytics —— Meta Pixel

SDRF rescue operation : बिलासपुर के अरपा चेक डैम में डूबे दो युवक, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी

SDRF rescue operation : बिलासपुर जिले के अरपा चेक डैम में नहाने उतरे दो युवक डूब गए। शनिवार रात यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों युवक घूमते-घूमते डैम पहुंचे और नहाने लगे। देर रात तक दोनों की तलाश की गई, लेकिन अंधेरे की वजह से सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें एक युवक का शव बरामद हुआ है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मछुआरों ने युवकों को डूबते हुए देखा था और उन्होंने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गहराई में समा चुके थे।

यह भी पढ़ें :- Mahasamund Highway accident news : ओवरटेक करते वक्त हाइवा के पहिए के नीचे आए युवक की मौत, युवती गंभीर घायल; ड्राइवर फरार

नहाने उतरे थे, पैर फिसला तो गहराई में चला गया

मृतक की पहचान ऋषभ कश्यप (22) और लापता युवक की पहचान अभिजीत तिर्की (24) के रूप में हुई है। दोनों टिकरापारा इलाके के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम वे घर से घूमने निकले थे। शाम के समय अरपा चेक डैम पहुंचे और नहाने लगे। नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी गहरे पानी में चला गया। (SDRF rescue operation)

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मछुआरों ने आसपास के लोगों को बताया। भीड़ जुट गई और पुलिस को खबर दी गई। रात को ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह अभियान दोबारा शुरू किया गया और काफी प्रयासों के बाद ऋषभ कश्यप का शव बरामद कर लिया गया। (SDRF rescue operation)

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अभिजीत की तलाश अब भी जारी है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। (SDRF rescue operation)

Back to top button
error: Content is protected !!