Google Analytics —— Meta Pixel

CG good governance News : मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 IIM रायपुर में प्रारंभ, सुशासन और नीति निर्माण पर हो रहा मंथन

CG good governance News : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 शनिवार को रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM Raipur) में प्रारंभ हो गया। शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा किया गया है। इस आयोजन में शासन के सुशासन, नीतिगत योजना और नेतृत्व को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :- SDRF rescue operation : बिलासपुर के अरपा चेक डैम में डूबे दो युवक, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी

शिविर के पहले दिन ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण’ तथा ‘सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार’ जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श हुआ। (CG good governance News)

प्रख्यात विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चिंतन शिविर में देश के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। इनमें भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय, आईआईएम अहमदाबाद के प्रो. रविंद्र ढोलकिया, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य श्री संजीव सान्याल, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उदय माहुरकर और ग्लोबल डिजिटल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता जैसे विद्वान शामिल हैं। (CG good governance News)

सुशासन और नीति निर्माण पर केंद्रित शिविर

यह चिंतन शिविर शासन की नीतियों को अधिक प्रभावी, दूरदर्शी और लोकहितकारी बनाने की दिशा में एक प्रयास है। इसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों को शासन के विभिन्न पहलुओं जैसे पारदर्शिता, प्रशासनिक नवाचार, वित्तीय रणनीतियों और नागरिक सेवा की दक्षता पर प्रशिक्षण और विचार विमर्श मिल रहा है। (CG good governance News)

शिविर के दूसरे दिन भी इसी प्रकार के विषयों पर चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य इस तरह के आयोजनों के जरिए शासन में निरंतर सुधार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देना है।

यह भी पढ़ें :-  Mahasamund Highway accident news : ओवरटेक करते वक्त हाइवा के पहिए के नीचे आए युवक की मौत, युवती गंभीर घायल; ड्राइवर फरार

Back to top button
error: Content is protected !!