कोयला खदान धंसने से 3 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Dhanbad Coal Mine: झारखंड के धनबाद में बंद पड़े कोयला खदान धंसने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 10 साल का लड़का भी शामिल है। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानी BCCL के झरिया स्थित भौंरा माइंस की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में सैकड़ों की संख्या में लोग अवैध रूप से कोयला निकालते हैं। आज जब कोयला निकालने का काम चल रहा था तो अचानक जोरदार आवाज के साथ चाल धंसा और कई लोग इसमें दब गए।

यह भी पढ़ें:- राजधानी में पति के काम पर जाते ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, फिर …..

वहीं आस-पास मौजूद लोगों ने 3 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, धनबाद के SP संजीव कुमार ने बताया कि BCCL के अवैध खदान ढहने की सूचना मिली है। एक शव बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी कितने लोग अंदर दबे हैं। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हम BCCL की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Dhanbad Coal Mine)

DSP अभिषेक कुमार ने कहा कि मृतकों की सही संख्या और घायलों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। वहीं भौंरा थाने के इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। अभी घायल और मृतकों की संख्या के विषय में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हादसे में मारे गए 2 लोगों की पहचान हुई है। इनमें 10 साल का जितेंद्र यादव और 25 साल का मदन प्रसाद शामिल हैं। तीसरे व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। (Dhanbad Coal Mine)

मृतकों के परिजन दोपहर शव लेकर भौंरा एरिया के GM ऑफिस पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इन दौरान भौंरा-मोहलबनी मुख्य मार्ग जाम रहा। रास्ते में 12 से ज्यादा कोयला लदे वाहन फंसे हैं। परिजनों का आरोप है कि यहां सिंडिकेट चलता है, जो अवैध कोयला खनन करवाता है। बच्चों को बहला कर अवैध खदान में भेजा जाता है और कोयला निकलवाया जाता है। पुलिस ने अब तक शव को अपने कब्जे में नहीं लिया है। ना ही घटना में मारे गए लोगों के आंकड़े की पुष्टि कर रही है। (Dhanbad Coal Mine)

बता दें कि इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। यह पहली बार नहीं है। अवैध खनन से होने वाली मौत का आंकड़ा किसी के पास नहीं है। कई बार हादसे में अपना सब कुछ खो देने वाले परिजन भी कानूनी कार्रवाई के डर से चुप रहते हैं। घटना कोयला चोरी के दौरान हुई है। कुछ घायलों को लेकर स्थानीय ग्रामीण भागने में सफल रहे। जमीन धंसने के पीछे की बड़ी वजह खनन वाले क्षेत्र पर नियमों का पालन नहीं करना है,  जिसका कोल कंपनियां दावा करती है। कोयला निकालने का काम बंद होने के बाद उसे बालू या फ्लाई ऐश से भरा जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। यही हादसों का कारण बनता है। (Dhanbad Coal Mine)

Related Articles

Back to top button