Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में पति के काम पर जाते ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, फिर …..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के फांसी लगा कर आत्महत्या  (Suicide) कर ली है। मृतका की शिनाख़्त वंदना त्रिपाठी छोटा अशोकनगर गुढ़ियारी निवासी के रूप में की गई है। वंदना यहाँ किराए के मकान में रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें:- केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में 17 जून तक पहुंचने की उम्मीद, अभी हीट वेव की चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट काम करता है। वह सुबह काम के लिए निकल गया था। जिसके बाद महिला का शव फांसी (Suicide) के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरु की।

यह भी पढ़ें:- केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में 17 जून तक पहुंचने की उम्मीद, अभी हीट वेव की चेतावनी

बताया जा रहा है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड (Suicide) नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:- केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में 17 जून तक पहुंचने की उम्मीद, अभी हीट वेव की चेतावनी

Back to top button
error: Content is protected !!