Google Analytics —— Meta Pixel

मातम में बदली शादी की खुशी, भीषण आग की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

Dhanbad Fire: झारखंड में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दरअसल, धनबाद के दस मंजिला आशीर्वाद टावर में भीषण आग लग गई, जिसमें 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35 से ज्यादा घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि आग दीया गिरने से लगी। फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी। पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी। 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मुकाबला आज, जो जीता सीरीज उसका…

आग थर्ड फ्लोर पर लगी थी, जो देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 6 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए मिले हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। फोर्थ फ्लोर पर सुबोध लाल वर्णवाल का फ्लैट है। उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी। सुबोध लाल के रिश्तेदार अशोक लाल ने बताया कि दुल्हन तैयार होकर शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थीं। (Dhanbad Fire)

वहीं पूजा की मां, चाची, मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। वे आग में घिर गए। वे बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे थे। महिलाएं लगेज लेकर सीढ़ी से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान आग की लपटों में घिरकर पूजा की मां माला देवी, मौसी सविता देवी, सविता देवी का 8 साल का बेटा अमन, एक अन्य रिश्तेदार सुशीला देवी और चार साल की बच्ची तान्या की मौत हो गई। पूजा के दादा की भी मौत की सूचना है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए, उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। (Dhanbad Fire)

लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर पंकज अग्रवाल का फ्लैट है। शाम को फ्लैट में महिला पूजा के दौरान दीया जलाया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया। नीचे बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई। इधर, आग तेजी से थर्ड और फोर्थ फ्लोर के फ्लैट तक फैल गई। फ्लैट में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग और भड़क गई। PM मोदी ने धनबाद हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है और हादसे में मरने वालों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। (Dhanbad Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!