Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्रीयन तेली समाज संताजी संस्कृतिक मंडल का वार्षिकोत्सव, मुख्य अतिथि के रुप में अभिषेक पल्लव रहे मौजूद

Raipur News : महाराष्ट्रीयन तेली समाज का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजनी बघेल ने हल्दी कुमकुम कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी के सुख शांति और स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कार्यक्रम में भिलाई दुर्ग चरोदा रायपुर राजनांदगांव के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अध्यक्ष राजेंद्र डोरले एवं महासचिव आशीष चिन्धालोरे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के अध्यक्ष राजकुमार बारबुधे प्रकाश समरीत, पार्षद स्मिता दोड़के सहित गणमान्य अतिथियों ने संताजी की अर्चना करके दीप प्रज्जवलन किया।

यह भी पढ़ें : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की डेट बढ़ी आगे, एडमिशन के लिए अब इस दिन तक कर सकेंगे Apply

तेली समाज के खचाखच भरे प्रांगण में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे अभिषेक पल्लव एसपी ने समाज की प्रतिभाओं एवं बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा पुरानी पीढ़ी को विरासत में अपनी संस्कृति परंपरा खान पान रहन सहन की शिक्षा अवश्य देनी चाहिए। क्योंकि आज की पीढ़ी ही समाज को आगे लेकर जाएगी। उन्होंने सामाजिकजनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों तथा परिजनों को ट्रैफिक नियम पालने की शिक्षा दें। प्रोफ़ेसर मोनिका आर्य मलेवार को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय आर्य ने किया उन्होंने कहा- अकेले में हम अक्सर अपनी परछाइयों से डर जाते हैं, साथ मिले घर किसी का तो हम दुनिया जीत सकते हैं। सभी को सामाजिक कार्य के लिए अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। हेमा पोहाने एवं निशा मलेवार के निर्देशन में तैयार गोरा कुंभार भक्ति नाटक ने सभी को भावविभोर कर दिया।

महाराष्ट्रीयन तेली समाज राजनांदगांव के महिला मंडल द्वारा मंजू बुटले के नेतृत्व में नरसिंह अवतार नाटक ने सभी का ध्यान खींचा। ख़ुशी सोनोने, अशिता सकोरे, एवं उनके ग्रुप के द्वारा जोगुवा नृत्य की प्रस्तुति दी।

अध्यक्ष राजेंद्र डोरले एवं आशीष चिन्धालोरे यह सामाजिक प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। स्मिता दोड़के ने कहा कि मुझे यह जानकर बड़ी खुशी हुई कि कोविड-19 की चुनौतियों के समय महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने सर्व समाज के कल्याण के लिए अनेक सेवा कार्य किए। सेवा का कार्य ही व्यक्ति को महान बनाता है। (Raipur News)

यह भी पढ़ें : फरवरी में है छुट्टियों की भरमार, इस महीने कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, ऐसे निपटाएं अपने जरुरी काम

युवक युवती परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों ने समाज के सामने अपना परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा सामाजिक प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। (Raipur News)

कार्यक्रम में चंद्रमोहन गभने, देवेंद्र बारई, मोहित निखाड़े, वनश्री निखाड़े, हेमा पोहाने, निशा मलेवार, रश्मि बगाड़कर, अंजू धुर्वे, संजय मरगढे हर्षा मलेवार, कविता डोरले सहित गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। (Raipur News)

Back to top button
error: Content is protected !!