विकसित भारत अब हमारा सपना नहीं…लक्ष्य है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Dhankhar on Charan Singh: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भारत के सभी किसानों को मेरा नमन। 2001 में सही निर्णय लिया गया और किसान दिवस की शुरुआत की गई। ऐसे महापुरुष के नाम पर यह शुरू किया गया, जिन्होंने अपना जीवन किसानों, ग्रामीण जीवन, किसान विकास, देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया। अगले साल किसान दिवस के 25 साल पूरे होंगे।
यह भी पढ़ें:- चुनाव आयोग की अखंडता को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना लोकतंत्र पर सीधा हमला: खड़गे
उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेकर पूरे साल कार्यक्रम करने हैं, ताकि हम किसानों के हित को सर्वोपरि रख सकें और मुझे उम्मीद है कि आज देश में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 180 से ज्यादा संस्थाओं में बड़ी भारी सक्रियता होगी, क्योंकि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। जरूर घोष्ठियां होंगी और उसमें किसानों को आमंत्रित किया गया होगा। विकसित भारत अब हमारा सपना नहीं, बल्कि हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अगर कोई कृष्ण-अर्जुन की भूमिका निभाएगा तो वह चौधरी चरण सिंह की सोच और गांव के किसानों का पसीना होगा। (Dhankhar on Charan Singh)
चौधरी चरण सिंह पुरस्कार
इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कृषि, ग्रामीण विकास और पत्रकारिता में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए चौधरी चरण सिंह पुरस्कार 2024 प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी चरण सिंह की असाधारण विरासत की सराहना करते हुए ग्रामीण विकास, किसानों के कल्याण और समावेशी विकास के प्रति उनके अथक समर्पण का उल्लेख किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के उत्कृष्ट व्यक्तित्वों में से एक थे। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जो पारदर्शिता, जवाबदेही, ईमानदारी, ग्रामीण विकास और किसानों के लिए प्रतिबद्धता समेत अपने विचारों को व्यक्त करने में निडर थे। चौधरी चरण सिंह की पहचान उत्कृष्टता, संपूर्ण राजनेता, दूरदर्शिता और समावेशी विकास से है। (Dhankhar on Charan Singh)
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना बड़ी चुनौती: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति ने कहा कि इसमें किसी तरह का कोई आश्चर्य नहीं कि वे भारत के सबसे बड़े राज्य के पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बने। कृषि ग्रामीण विकास की रीढ़ है। जब तक कृषि का विकास नहीं होगा, ग्रामीण परिदृश्य को नहीं बदला जा सकता और जब तक ग्रामीण परिदृश्य नहीं बदलेगा, हम विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस समय भारत पहले से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि निस्संदेह, हमारी अर्थव्यवस्था फल-फूल रही है। हम वैश्विक स्तर पर पांचवें सबसे बड़े देश हैं और जापान और जर्मनी से आगे निकलकर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं, लेकिन 2047 तक विकसित देश बनने के लिए हमारी आय में आठ गुना वृद्धि होनी चाहिए, जो एक बड़ी चुनौती है। (Dhankhar on Charan Singh)



