Dhankhar Vice Presidential Candidate: NDA ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, PM मोदी ने दी बधाई
Dhankhar Vice Presidential Candidate: NDA ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ होंगे। धनखड़ राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले हैं। दिल्ली में BJP संसदीय बोर्ड की मीटिंग में ये फैसला हुआ। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेता शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि-‘मुझे यकीन है कि वे राज्यसभा में उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।’ उन्होंने कहा कि खुशी है कि जगदीप धनखड़ (पश्चिम बंगाल के राज्यपाल) हमारे (NDA) उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं धनखड़ ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
NDA की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ होंगे: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा pic.twitter.com/7QNnCgGmRB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि धनखड़ जी को हार्दिक बधाई। ये एक अच्छा निर्णय है। खास तौर पर वे राजस्थान का नेतृत्व करेंगे। राजस्थान के किसी व्यक्ति को इस पद पर बिठाना सम्मान का विषय है। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ये एक बड़ी बात है कि पहली बार जाट समुदाय से आने वाले जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना गया है। यही नहीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी जनजातीय क्षेत्र से हैं। ये एक बेहद सराहनीय निर्णय है। (Dhankhar Vice Presidential Candidate)
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मुझे यकीन है कि वे राज्यसभा में उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।" pic.twitter.com/bM4XDjbDx8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
बता दें कि BJP के जाट नेता राजस्थान के रहने वाले हैं। 70 साल के जगदीप धनखड़ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जुलाई 2019 को बंगाल का 28वां राज्यपाल नियुक्त किया था। वे 1989 से 1991 तक राजस्थान के झुंझुनू से लोकसभा सांसद रहे। 1989 से 1991 तक VP सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। बंगाल का राज्यपाल रहते हुए जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच कई बार विवाद सामने आ चुकी है।
यह भी पढ़ें:- Saria Price Update: सरिया के दामों में फिर भारी गिरावट दर्ज, जानिए क्या है ताजा रेट
बंगाल चुनाव के बाद राज्य में हुए राजनीतिक हिंसा के लिए सीधेतौर पर उन्होंने ममता सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया था। 21 जून 2021 को उत्तर बंगाल दौरे के समय उन्होंने कहा था कि लोग मारे जा रहे हैं। ऐसे में मैं गवर्नर हाउस में बैठने वाला नहीं हूं। जगदीप धनखड़ ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झूठा कहा था। दरअसल, यास तूफान से हुए नुकसान के रिव्यू के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में बैठक की थी। इसमें ममता नहीं पहुंचीं थीं। (Dhankhar Vice Presidential Candidate)
#WATCH ये एक बड़ी बात है कि पहली बार जाट समुदाय से आने वाले जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना गया है। यही नहीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी जनजातीय क्षेत्र से हैं… ये एक बेहद सराहनीय निर्णय है: NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी pic.twitter.com/txIrPniMqs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया था कि- ममता बनर्जी ने 27 मई को रात सवा ग्यारह बजे मुझे मैसेज किया था। उन्होंने कहा था कि क्या मैं आपसे अभी बात कर सकती हूं? अर्जेंट है। धनखड़ ने कहा था कि ममता ने फोन पर इस बात के संकेत दिए कि PM की मीटिंग में वो और उनके अधिकारी नहीं जाएंगे। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच लगातार टकराव बना रहा। जनता की सेवा के ऊपर उनका अहंकार हावी हो गया। झूठी बातों से मजबूर होकर मैंने पूरा रिकॉर्ड सामने रख दिया है। इस पर बैठक से गायब होने की जो वजह उन्होंने बताई, वो झूठी है। धनखड़ और TMC के बीच जारी टकराव इतना बढ़ चुका था कि पिछले साल दिसंबर में TMC के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर धनखड़ को हटाने की सिफारिश की थी। (Dhankhar Vice Presidential Candidate)
धनखड़ जी को हार्दिक बधाई… ये एक अच्छा निर्णय है। खास तौर पर वे राजस्थान का नेतृत्व करेंगे। राजस्थान के किसी व्यक्ति को इस पद पर बिठाना सम्मान का विषय है: जगदीप धनखड़ को NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी pic.twitter.com/9auNaNKQR2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि- संविधान की धारा 156 की उपधारा 1 के तहत हमने राज्यपाल को हटाने की अपील की है, क्योंकि उन्होंने संविधान का पालन नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी नहीं माना, लेकिन उन्हें नहीं हटाया गया। TMC ने जगदीप धनखड़ पर आरोप लगाया था कि राजभवन में उन्होंने अपने 4 रिश्तेदारों को OSD बना दिया है। पूरे राजभवन को BJP ऑफिस में तब्दील कर दिया है। जनता के पैसों से खाना-पीना चल रहा है। जैसे-जैसे रात होती जाती है, वैसे-वैसे उनके ट्वीट भी बढ़ते जाते हैं। वे राजभवन में कारोबारियों से मिलते हैं। उन्होंने अपने पद की गरिमा गंवा दी। ये पूरा राज्य जानता है कि, वे BJP के एजेंट के तौर पर बंगाल में काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि 19 जुलाई को नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं 6 अगस्त को वोटिंग और उसी दिन काउंटिंग और रिजल्ट आएगा।
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने NDA के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के लिए अपनी पार्टी का समर्थन व्यक्त किया। pic.twitter.com/Q8yAUoPa9X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
यह बहुत खुशी की बात है कि पहली बार राष्ट्रपति आदिवासी सामाज से आ रही हैं और उपराष्ट्रपति उम्मीदवार OBC समाज से हैं। यह राजस्थानियों के लिए विशेष रूप से बहुत गर्व की बात है: NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा पर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर, दिल्ली pic.twitter.com/V8PPBwnK1F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
निश्चित रूप से सौभाग्य का विषय है कि एक किसान का बेटा(जगदीप धनखड़) जिसने अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी पहचान बनाई है वे देश के उपराष्ट्रपति होंगे: NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली pic.twitter.com/EcrZBlWTjk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022