मैट्रिक परीक्षा के दौरान हुआ विवाद, दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली, 1 की मौत
Bihar Crime News : बिहार के सासाराम में मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते बदमाशों ने स्कूल के दो छात्रों की गोली मार दी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई है और दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों को गोली मारे जाने की इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कोलकाता-बनारस नेशनल हाईवे जाम किया, जिसके कारण रास्ते पर लंबा जाम लग गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़े :- Rekha Gupta on Sheesh Mahal : शीशमहल में नहीं रहेंगी नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए क्यों?
किस बात को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल छात्रों का परीक्षा केंद्र सासाराम के एक हाई स्कूल में पड़ा था। परीक्षा के दौरान आंसरशीट से नकल नहीं करने देने की बात पर छात्रों में विवाद हो गया। उसके बाद यह लोग बाहर छात्रों का इंतजार करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर जा रहे छात्रों के समूह पर घात लगाए छात्रों के एक अन्य समूह ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो छात्रों को गोली लगी, जिसमें से एक की मौत हो गई। अन्य छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।
अपराधियों को पकड़ने की मांग
घटना से नाराज ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बदमाशों ने छात्रों पर उश समय हमला किया, जब वे परीक्षा देकर लौट रहे थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र ने नकल कराने से मना कर दिया था। इसी वजह से विवाद हुआ था और परीक्षा से लौटते समय बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी। (Bihar Crime News)
बिहार में मैट्रिक परीक्षा
बिहार में मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी से हुई है। यहां 25 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा से पहले बीपीएससी परीक्षा में बवाल हुआ था। इस परीक्षआ में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं और बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे हैं। (Bihar Crime News)



