Google Analytics —— Meta Pixel

Rekha Gupta on Sheesh Mahal : शीशमहल में नहीं रहेंगी नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए क्यों?

Rekha Gupta on Sheesh Mahal : दिल्ली विधानसभा से सटे छह फ्लैट स्टाफ रोड का वह बंगला जिसमें कभी दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष चौ. प्रेम सिंह रहते थे फिर तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उसमें ठिकाना बना लिया। लेकिन भव्य निर्माण, साज-सज्जा के चलते उसे शीश महल की संज्ञा दी गई।

यह भी पढ़े :- Israeli Bus Explosions: धमाकों से थर्राया इजरायल, एक के बाद एक 3 बसों में फटे बम, सड़कों पर मचा कोहराम, नेतन्याहू का एक्शन शुरू

अब भाजपा की सरकार आ गई तो उस शीशमहल में कौन रहेगा? यह सवाल सुनते ही रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया है कि वो मौजूदा मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगी। जब उनसे मीडिया की ओर से सवाल पूछा गया कि क्या वो शीशमहल में रहेंगी तो उन्होंने कहा, नहीं … ।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए इस नए सरकारी आवास का निर्माण सीएम के लिए किया गया। इसे भाजपा ने शीश महल का नाम दिया। और विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान खूब प्रचारित किया। (Rekha Gupta on Sheesh Mahal )

क्या है बीजेपी का आरोप?

भाजपा का कहना है कि कोरोना के समय जब देश संकट में था, तब इस भव्य भवन का निर्माण किया गया। इस भवन पर करीबन 45 करोड़ रूपए खर्च किए गए। अब नई सीएम ने कहा है कि वो शीशमहल में नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है इसलिए उसे जनता के लिए खोल देना चाहिए। (Rekha Gupta on Sheesh Mahal )

आप का क्या कहना है?

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. इसमें जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे, वो रहेंगे. अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ अपने लिए नहीं बनवाया है. साथ ही आप ने कहा था कि हम इसे आम लोगों के लिए खोलना चाहते हैं, ताकि देख सकें कि कैसा भवन बना है।

Back to top button
error: Content is protected !!