Google Analytics —— Meta Pixel

Israeli Bus Explosions: धमाकों से थर्राया इजरायल, एक के बाद एक 3 बसों में फटे बम, सड़कों पर मचा कोहराम, नेतन्याहू का एक्शन शुरू

Israeli Bus Explosions: इजरायल में गुरुवार को बसों में सिलसिलेवार धमाके हुए हैं। पार्किंग में खड़ी तीन खड़ी बसों में एक के बाद एक ब्लास्ट से सेंट्रल इजरायल दहल गया। अधिकारियों को संदेह है कि यह एक आतंकवादी हमला था क्योंकि दो और बसों से भी विस्फोटक मिले हैं। हालांकि इन धमाकों में किसी की जान नहीं गई है और ना किसी के घायल होने की सूचना है। ये धमाके हमास और इजरायल के बीच गाज युद्धविराम के तहत चल रही कैदियों की अदलाबदली के बीच हुए हैं। इजरायल के लोगों का कहना है कि धमाके 2000 के दशक के फिलिस्तीनी विद्रोह के दौरान हुए बम विस्फोटों की याद दिलाते हैं।

यह भी पढ़े :- बस्तर संभाग में वन आवरण के घनत्व में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी, बीजापुर ने दर्ज की सबसे ज्यादा वृद्धि

पल-पल का अपडेट ले रहे PM

बसों में हुए धमाके के बारे में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पल-पल का अपडेट ले रहे हैं और घटनाओं पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं। बकौल पुलिस, शिन बेट आंतरिक सुरक्षा एजेंसी जांच का जिम्मा संभाल रही है।

पुलिस ने शुरुआती बयान में इसे एक संदिग्ध आतंकी हमला माना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम एक ही तरह से लगाए गए थे, जिनमें टाइमिंग डिवाइस लगे थे। बम निरोधक दस्ते ने कुछ बमों को निष्क्रिय कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

बसों में भीषण धमाके (Israeli Bus Explosions) उस वक्त हुए जब इजरायल हमास द्वारा गाजा से चार बंधकों के शव लौटाए जाने के बाद पहले से ही गमगीन था। हालिया बम धमाके 2000 के दशक के फिलिस्तीनी विद्रोह के दौरान हुए बम धमाकों की याद दिलाते हैं, लेकिन अब ऐसे हमले दुर्लभ हैं।

इजरायली पुलिस के मुताबिक, तीन बसों में सिलसिलेवार धमाके हुए। पांचों बम एक जैसे थे और उनमें टाइमर लगे थे। फिलहाल बम निरोधक दस्ते बिना फटे बमों को निष्क्रिय कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता असी अहरोनी ने एक स्थानीय चैनल को बताया कि दो अन्य बसों में विस्फोटक पाए गए हैं। (Israeli Bus Explosions)

वेस्ट बैंक के इलाकों में हमले का आदेश

इजरायल में हुए बस धमाकों बाद अब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्शन शुरू कर दिया है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली पीएम नेतन्याहू ने सेना को वेस्ट बैंक के इलाकों में हमले का आदेश दे दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट बैंक से ही इजरायल की बसों में हमले की प्लानिंग की गई थी.

इजरायली सेना ने कहा है कि पश्चिमी इलाके में उसका एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी रहेगा. जांच के परिणाम को देखते हुए इलाकों की पहचान कर उसे केंद्रित किया जाएगा. IDF ने यह भी कहा है कि उन्होंने पश्चिमी तट पर जाने वाले विशेष इलाकों की कई चौकियों को ब्लॉक कर दिया है. अब ऐसे इलाकों में इजरायली सेना अपनी गतिविथियों को बढ़ाने की कोशिश रही है.

Back to top button
error: Content is protected !!