सनातन धर्म को कम मत समझो, हम कमजोर, पवन कल्याण ने ओवैसी को दी खुली चुनौती, पढ़े पूरी खबर
Pawan Kalyan : जनसेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने रविवार को कहा कि सनातन धर्म के अनुयायी इसका अनादर करने वालों को जवाब देंगे। कल्याण ने छत्रपति शिवाजी और बाल ठाकरे को अपने संगठन की प्रेरणा करार दिया। कल्याण, भाजपा नेता और महायुति उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए बल्लारपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़े :- मणिपुर में सरकार से NPP ने समर्थन लिया वापस, क्या खतरे में है BJP सरकार? समझें विधानसभा का गणित
Pawan Kalyan ने कहा, “पुराने शहर (हैदराबाद) के लोगों ने हमेशा भारतीय संस्कृति और भारत के त्योहारों की आलोचना की है। हालांकि, सनातन धर्म के अनुयायियों ने हमेशा सभी का सम्मान किया है फिर चाहे उनका धर्म कोई भी हो। हालांकि, सनातन धर्म के अनुयायी इसका अनादर करने वालों को जवाब देंगे।” कल्याण ने मराठा राजा शिवाजी और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने लोगों को एकजुट किया। पवन कल्याण ने कहा, “मैंने पार्टी की स्थापना शिवाजी महाराज और बालासाहेब ठाकरे से प्रेरणा लेकर की।”
अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने कहा कि उन्हें बल्लारपुर आकर खुशी हुई क्योंकि यहीं से अयोध्या में राम मंदिर के लिए सागौन की लकड़ी उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा, “मैं यहां लोगों से महाराष्ट्र और सनातन धर्म के विकास को समर्थन देने की अपील करने आया हूं, वोट के लिए नहीं।” बल्लारपुर विधानसभा सीट पर मुनगंटीवार का मुकाबला कांग्रेस के संतोषसिंह चंदनसिंह रावत से है। कल्याण ने चंद्रपुर में भाजपा उम्मीदवार किशोर जोरगेवार के समर्थन में एक रोडशो में भी हिस्सा लिया। चंद्रपुर विधानसभा सीट पर जोरगेवार का मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण पदवेकर से है।
ओवैसी के ‘15 मिनट’ वाले बयान पर बवाल
गौरतलब है कि AIMIM सुप्रीमो और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को सोलापुर में अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए विवादित बयान दिया थ। रैली में ओवैसी ने एक्टिंग करते हुए ’15 मिनट’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा- ‘अभी कितना टाइम हुआ है… 15 मिनट।’ ये कहते हुए ओवैसी ने अपना मुंह पकड़ लिया। दांतों के बीच जीभ दबा ली और बोले- ‘वेरी सॉरी।’ फिर उन्होंने कहा कि अभी 9 बजकर 45 मिनट हो रहे हैं।
’15 मिनट’ का बयान ओवैसी की भड़काऊ टिप्पणी के तौर पर देखा जाता है, जिसका वह लगातार जिक्र करते रहे हैं। असल में ’15 मिनट’ वाला बयान 12 साल पहले असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने दिया था। अकबरुद्दीन ने कहा था, ‘100 करोड़ हिंदुओं की तुलना में मुसलमानों की संख्या 25 करोड़ है, लेकिन देश से 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, पता चल जाएगा कौन ताकतवर है।’ उनके इस बयान पर बवाल मचा है।



