Google Analytics —— Meta Pixel

डॉक्टर ने इलाज के लिए आये 5 साल के मासूम को पिलाई सिगरेट, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के जिला जालौन में इलाज के लिए आए बच्चे को सरकारी डॉक्टर सुरेश चंद ने सिगरेट पिलाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने इस डॉक्टर पर FIR कराने का आदेश दिया। वहीं डॉक्टर को CHC से हटाया गया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : पानी भरते वक्त कुएं में गिरी 12 वर्षीय छात्रा, दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

जानकारी के अनुसर जालौन जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के एक बच्चे को सिगरेट पिलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अब इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं. घटना पिछले महीने की बताई जा रही है. डॉक्टर की इस पूरी हरकत को वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर लिया था. घटना कुठौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है, जहां एक दंपति अपने बच्चों का इलाज करवाने के लिए आए थे और डॉक्टर सुरेश चंद ने बच्चे को सिगरेट पिलाकर जुकाम ठीक करने का दावा किया.

इतना ही नहीं सुरेश चंद्र ने सिगरेट बच्चे के मुंह में लगा दी और लाइटर से इसे जला दिया. जब बच्चा सिगरेट नहीं पी पाया तो उसको सिगरेट पीने का तरीका भी बताया. सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से आरोपी डॉक्टर सुरेश चंद्र को जिला मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है और वायरल वीडियो की जानकारी प्रशासन को भेज दी गई है. सीएमओ ने बताया कि इसके साथ ही सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसडी चौधरी को मामले की जांच का आदेश दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आरोपी डॉ. सुरेश चंद्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की शुरू की जाएगी.

Back to top button
error: Content is protected !!