ट्रेनी डॉक्टर रेप और हत्या केस को लेकर हड़ताल पर 3 लाख डॉक्टर्स, CBI जांच कराने और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एक्ट बनाने की मांग

Doctors Protest in India: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में PG ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले के खिलाफ AIIMS समेत देशभर में 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। वहीं मामले को लेकर कोलकाता पुलिस ने तीन जूनियर डॉक्टरों और एक हाउस स्टाफ को तलब किया, जो घटना की रात ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी हो रही है। मृतक डॉक्टर मेरी बेटी जैसी थी। एक अभिभावक के तौर पर मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे पसंद नहीं कि भविष्य में किसी के साथ ऐसा हो।
यह भी पढ़ें:- Raipur Traffic Police : 15 अगस्त के लिए रायपुर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी
वहीं घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोलकाता पुलिस 18 अगस्त तक इस मामले को सुलझाने में असमर्थ रही तो हम इस मामले को अपने हाथ में नहीं रखेंगे। हम इसे CBI को सौंप देंगे। CM ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट भी तुरंत स्थापित किया जाना चाहिए, वहां नर्स और अन्य सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात थे। मैं अभी भी यह समझने में असमर्थ हूं कि यह घटना कैसे हुई। पुलिस ने मुझे सूचित किया है कि अस्पताल के अंदर कोई था। (Doctors Protest in India)
अस्पताल के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा
CM बनर्जी ने कहा कि आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। घटना को लेकर DCP नॉर्थ अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में प्रवेश करने वाले लोगों का नाम अब एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कोई भी अवांछित व्यक्ति समस्या उत्पन्न करने के लिए प्रवेश न करे। डॉक्टरों ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। गार्डों को पहचान पत्र दिए गए हैं, जिन्हें वे हमेशा ड्यूटी पर पहनेंगे। यह सुरक्षा बढ़ाने का एक कदम मात्र है। (Doctors Protest in India)
सहायक पुलिस आयुक्त चंदन गुहा को हटाया गया
कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने कहा कि ज्वाइंट सीपी क्राइम ने मृतका के परिवार से मुलाकात की है। परिवार वालों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी गई है। छात्रों के सवाल को सुना गया है और उसके जवाब भी दिए गए हैं। छात्र किसी भी समय हमसे किसी भी समस्या को लेकर के संपर्क कर सकते हैं। किसी भी कॉलेज के छात्र किसी भी समस्या के लिए हमसे मिल सकते हैं। छात्रों से यही अपील है कि आपके पास अगर कोई भी इनपुट हो तो हमसे शेयर करें। छात्रों की मांग थी कि घटना वाली रात में ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस आयुक्त चंदन गुहा को तैनाती से हटाया जाए तो हमने उन्हें हटा दिया है। (Doctors Protest in India)
सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता: गांगुली
पुलिस आयुक्त ने कहा कि छात्र अपना प्रदर्शन कब खत्म करेंगे, यह उनके ऊपर है, लेकिन पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग है। वे बेझिझक हमसे किसी भी समस्या को लेकर के जुड़ सकते हैं। हत्या और दुष्कर्म की घटना पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है। इस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर और नजरदारी की जरूरत है। यह किसी भी जगह हो सकता है तो ऐसा न हो इसके लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि सभी जगह पर CCTV कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है। (Doctors Protest in India)
8 अगस्त को अर्धनग्न हालत में मिली थी लाश
बता दें कि कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त की देर रात ट्रेनी डॉक्टर की लाश अर्धनग्न हालत में मिली थी। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून निकल रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। घटना को लेकर देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। ऐसे में दिल्ली AIIMS समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हुई है। ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा कि हमने घटना की CBI जांच कराने और डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग रखी है। जब तक आश्वासन नहीं मिलता, हम हड़ताल जारी रखेंगे। (Doctors Protest in India)



