Google Analytics —— Meta Pixel

पंचायत चुनाव के बाद तेलंगाना के गांवों में आवारा कुत्तों का कत्लेआम, एक हफ्ते में 500 की हत्या 

Dogs Killed in Telangana: तेलंगाना के ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत चुनाव के बाद आवारा कुत्तों को बड़े पैमाने पर मारने के मामले सामने आए हैं। बीते एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग जिलों के गांवों में करीब 500 आवारा कुत्तों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस जांच में इन घटनाओं में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सामने आ रही है, जिसके बाद कई सरपंचों और अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। ताजा मामला कामारेड्डी जिले के पालवंचा मंडल से सामने आया है, जहां भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वरपल्ली गांव में बीते दो से तीन दिनों के भीतर करीब 200 आवारा कुत्तों को मारने का आरोप है।

यह भी पढ़ें:- थाईलैंड में बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 80 घायल

पुलिस ने मामले में पांच सरपंचों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुत्तों को मारने के लिए जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 6 से 9 जनवरी के बीच करीब 300 आवारा कुत्तों की हत्या का मामला उजागर हुआ था। पुलिस ने उस प्रकरण में दो महिला सरपंचों, उनके पतियों समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों ही मामलों में तरीका लगभग एक जैसा पाया गया है।

चुनावी वादों से जुड़ रहा है मामला

जानकारी के मुताबिक दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान कुछ उम्मीदवारों ने आवारा कुत्तों और बंदरों से छुटकारा दिलाने का वादा किया था। आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद इन्हीं वादों को पूरा करने के लिए कुत्तों को मारने का रास्ता अपनाया गया। एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट अदुलापुरम गौथम ने मछारेड्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भवानीपेट गांव में उन्हें कई कुत्तों के शव पड़े मिले। बाद में जांच करने पर आसपास के अन्य गांवों में भी इसी तरह की घटनाओं की जानकारी मिली। (Dogs Killed in Telangana)

जहरीले इंजेक्शन से हत्या 

पुलिस के मुताबिक सरपंचों ने एक व्यक्ति को नियुक्त कर कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन लगवाए। हत्या के बाद कुत्तों के शवों को गांवों के बाहर दफना दिया गया। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा टीमों ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया। मौत की सही वजह और इस्तेमाल किए गए जहर की पुष्टि के लिए विसरा के सैंपल फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं। आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल तेलंगाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। (Dogs Killed in Telangana) 

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी 

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा है कि डॉग बाइट की घटनाओं में राज्यों से भारी मुआवजा दिलाने और कुत्तों को खाना खिलाने वालों की जिम्मेदारी तय करने पर विचार किया जा सकता है। साथ ही बीते पांच सालों में आवारा जानवरों से जुड़े नियमों के सही तरीके से लागू न होने पर भी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कुत्तों को खाना खिलाने वालों से पूछा कि अगर इतना प्यार है तो उन्हें घर क्यों नहीं ले जाते, और उन्हें सड़कों पर घूमने की इजाजत क्यों देते हैं। डॉग लवर्स और संगठनों को भी इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!