US Tariff On India : भारत के आगे झुके डोनाल्ड ट्रंप, बोले- पीएम मोदी से व्यापार वार्ता को तैयार

US Tariff On India : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ चल रहे टैरिफ विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने और व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार हैं।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस की रैली पर विजय शर्मा का हमला, बोले – वोट चोरी रोकने के नाम पर एसआईआर का विरोध क्यों
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे खुशी है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार अवरोधों को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। मैं अपने बहुत अच्छे मित्र पीएम मोदी से आने वाले हफ्तों में बात करने को उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह वार्ता हमारे दोनों महान देशों के लिए सफल रहेगी।
गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 50% टैरिफ लगाया था, जिसमें रूसी तेल आयात पर अतिरिक्त 25% दंडात्मक शुल्क भी शामिल था। ट्रंप चाहते थे कि भारत अपना कृषि बाजार अमेरिका के लिए खोले, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे ठुकरा दिया।
ट्रंप पहले मोदी की नीतियों से असहमति जताते रहे, लेकिन अब उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध “विशेष और मजबूत” हैं। उन्होंने पीएम मोदी को “महान प्रधानमंत्री और हमेशा के मित्र” बताते हुए भरोसा जताया कि मतभेदों के बावजूद रिश्ते मजबूत रहेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप को एहसास हो गया है कि भारत से दूरी बनाकर अमेरिका ने रणनीतिक रूप से नुकसान उठाया और भारत को चीन के करीब धकेल दिया। हाल ही में ट्रंप ने स्वीकार किया था कि “मैंने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। (US Tariff On India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों की सकारात्मक व्याख्या की मैं गहराई से सराहना करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच संबंध भविष्य की ओर अग्रसर व्यापक रणनीतिक साझेदारी हैं। (US Tariff On India)




