Google Analytics —— Meta Pixel

“आसां नहीं शहर में ज़िंदा रहना” : डॉ. रज्जू कुमार का सामाजिक सरोकार से जुड़ा नया वीडियो गीत

Dr Rajju Kumar Song: बिलासपुर में समाज में लगातार सामने आ रही संवेदनशील घटनाओं और बदलते सामाजिक हालात को केंद्र में रखकर डॉ. रज्जू कुमार ने “आसां नहीं शहर में ज़िंदा रहना” शीर्षक से एक जागरूकता आधारित वीडियो गीत तैयार किया है। डॉ. रज्जू कुमार ने बताया कि यह गीत हाल के सालों में देशभर में चर्चा में रही विभिन्न घटनाओं से प्रेरित है। इनमें मेघालय के सोहरा (सोहरा/चेरापूंजी) क्षेत्र में हुई चर्चित घटना पुणे के लौहगढ़ क्षेत्र का सिया प्रकरण और मुंबई लोकल ट्रेन में एक युवक की हत्या जैसी घटनाओं के संदर्भ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- खाद-बीज के मुद्दे पर गरमाया सदन, विपक्ष ने सरकार को घेरा, सदन में जमकर हुआ हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन घटनाओं का उल्लेख किसी प्रकार की सनसनी फैलाने या किसी की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो गीत का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर चिंतन, अपराधों के बढ़ते स्वरूप के प्रति जागरूकता और समाज और नई पीढ़ी को सकारात्मक संदेश देना है। साथ ही, विभिन्न घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करना भी इस प्रस्तुति का प्रमुख उद्देश्य है।

पूरा वीडियो देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें 

डॉ. रज्जू कुमार का मानना है कि यह वीडियो गीत युवाओं में नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना और चरित्र निर्माण की भावना को मजबूत करने में सार्थक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुति समाज को आत्ममंथन और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करने का एक विनम्र प्रयास है।

Back to top button
error: Content is protected !!