Google Analytics —— Meta Pixel

Draupadi Murmu Win: द्रौपदी मुर्मू ने जीतीं राष्ट्रपति पद की रेस, देश की 15वीं महामहिम होंगी

Draupadi Murmu Win: NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की रेस जीत ली हैं। वे देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने UPA यानी यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। (Draupadi Murmu Win)

यह भी पढ़ें:- CG Sarkari Job: सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, इन पदों पर होगी भर्ती

मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी है। PM मोदी ने कहा- भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वहीं वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मुर्मू को शुभकामनाएं दी है। इधर, विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। साथ ही उन्होंने भी मुर्मू को बधाई दी है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी। (Draupadi Murmu Win)  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ऐसा समाज जो राजनीतिक क्षेत्र में कभी हाशिये पर रहा करता था, उनके नेतृत्व में देश निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा। आज देश के सभी नागरिक उनकी उम्मीदवारी और उनकी जीत से खुश हैं। (Draupadi Murmu Win)

उत्तराखंड CM पुष्कर धामी ने कहा कि मैं द्रौपदी मुर्मू का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एक बहुत ही सामान्य स्थिति में आदिवासी बहुल क्षेत्र से अपने जीवन की शुरूआत की। आज उन्हें राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र में लोगों की आस्था और मजबूत हुई है। 

इन्होंने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

Back to top button
error: Content is protected !!