Drunk teacher suspended: नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल, Dhamtari जिला शिक्षा अधिकारी ने किया तत्काल निलंबन

Drunk teacher suspended: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मगरलोड ब्लॉक स्थित प्राथमिक शाला छोटीकरेली में पदस्थ एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया।
वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और न ही बातचीत कर पा रहा था। ग्रामीणों ने जब यह देखा तो तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें :- CG Custom Milling Scam:कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को EOW ने किया गिरफ्तार
ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक कक्षा में बड़बड़ाते हुए मिला, जिससे संदेह हुआ। जब कुछ युवकों ने स्कूल जाकर स्थिति देखी, तो उन्होंने शिक्षक का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया। वीडियो में वह खुद ही कह रहा था कि “मुझे सस्पेंड कर दो, लेकिन कोई करता नहीं”।
यह वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षा विभाग तक पहुंचा। बीईओ ने इसे जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले तक पहुँचाया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि इस मामले की आगे जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh ration scam: राशन घोटाले में बड़ा खुलासा, कांदागढ़ की उचित मूल्य दुकान में अनियमितता, चार आरोपी गिरफ्तार



