Google Analytics —— Meta Pixel

Durg bank agent robbery : दुर्ग में दिनदहाड़े 18 लाख की चोरी, स्कूटी की डिक्की से कैश बैग उड़ाया, वारदात CCTV में कैद

Durg bank agent robbery : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में सोमवार को एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ दिनदहाड़े 18 लाख रुपए की चोरी हो गई। यह घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा इलाके की है, जहां स्कूटी की डिक्की में रखा कैश से भरा बैग चोर ले उड़ा। वारदात लक्ष्मी ट्रेडर्स नामक दुकान के सामने खड़ी स्कूटी से हुई और पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

यह भी पढ़ें :- Mahua lahan seizure Bilaspur : अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 250 लीटर कच्ची शराब और 1790 किलो महुआ जब्त

कंपनी के लिए रोजाना कैश कलेक्शन करता था आरोपी

पीड़ित एजेंट ओमप्रकाश टंडन ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी के लिए रोजाना कैश कलेक्शन करता है। सोमवार को वह 18 लाख रुपए बैग में भरकर स्कूटी की डिक्की में रखकर बैंक में जमा करने जा रहा था। उसने एक बैंक में कुछ रकम जमा कर दी थी और बाकी कैश दूसरे बैंक ले जाने से पहले स्कूटी को लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ा किया। वहीं पर एक अज्ञात चोर ने डिक्की तोड़ी और नोटों से भरा बैग निकाल कर भाग निकला। (Durg bank agent robbery)

CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा आरोपी, गिरफ्तारी जल्द

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग सीएसपी चिराग जैन मौके पर पहुंचे और तुरंत शहर की सीमाओं पर नाकेबंदी करवाई। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एक फुटेज में आरोपी साफ नजर आ रहा है। (Durg bank agent robbery)

पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ इनपुट मिले हैं जिनके आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी संभव है। इस घटना के बाद व्यापारी और एजेंट समुदाय में दहशत का माहौल है। (Durg bank agent robbery)

Back to top button
error: Content is protected !!