Mahua lahan seizure Bilaspur : अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 250 लीटर कच्ची शराब और 1790 किलो महुआ जब्त

Mahua lahan seizure Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बोदरी और चकरभाठा क्षेत्रों में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 लीटर कच्ची शराब और 1790 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया है। यह सारा माल तालाब और नाले के किनारे जमीन में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई में छह प्रकरण दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें :- Sushasan Tihar 2025 : मुख्यमंत्री साय ने अटल विहार योजना के तहत 226 परिवारों को सौंपी घर की चाबी
जब्त कच्ची शराब की कीमत करीब 77,500 रुपये आंकी गई
जब्त की गई कच्ची शराब की कीमत करीब 77,500 रुपए और महुआ लहान की कीमत लगभग 1.96 लाख रुपए आंकी गई है। महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। (Mahua lahan seizure Bilaspur)
यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। विभागीय टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बोदरी और चकरभाठा क्षेत्र में दबिश दी थी, जहां नाले और झाड़ियों के पास मिट्टी में गाड़कर अवैध शराब और कच्चे माल को छिपाकर रखा गया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बोदरी वार्ड क्रमांक 9 के नागेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, रवि वर्मा और संतु वर्मा के रूप में हुई है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। (Mahua lahan seizure Bilaspur)
कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा
उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग पहले भी बोदरी के वर्मा मोहल्ले में कार्रवाई कर चुका है। विभाग द्वारा मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक गैर-जमानती धाराओं सहित एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। (Mahua lahan seizure Bilaspur)



