Google Analytics —— Meta Pixel

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक जब्त

Durg Excise Department Action: दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में शराब के अवैध परिवहन, भंडारण-कारोबार पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर जांच-पड़ताल के साथ ही औचक दबिश का अभियान लगातार जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने बीते तीन दिनों में शराब के अवैध कारोबार के कुल 7 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 40.68 बल्क लीटर देशी शराब, 8.1 बल्क लीटर विदेशी शराब और 6 बाइक जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, 11 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक 10 मई 2025 को गश्त के दौरान महमरा एनीकट मार्ग पर आरोपी अमन कुंभकार से 5.58 बल्क लीटर देशी शराब मसाला और एक दुपहिया वाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह 11 मई को 5 मामले पकड़े गए। जामगांव-अमलीडीह मार्ग पर आदतन अपराधी राजकुमार सोनकर से 6.12 बल्क लीटर देशी शराब और एक वाहन जब्त किया गया। घिंकुड़िया गांव में आरोपी सूरज बंजारे से 10.08 बल्क लीटर देशी शराब और मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुरूद रोड, कोहका से आरोपी कृष्णा सिन्हा के कब्जे से 8.1 बल्क लीटर विदेशी शराब और बाइक जब्त की गई। कुम्हारी कूकदा रोड पर आरोपी भरत जगत से 9 बल्क लीटर देशी शराब और वाहन जब्त किया गया। (Durg Excise Department Action)

 

कुम्हारी में आरोपी पुरुषोत्तम सोनी से 4.5 बल्क लीटर देशी शराब बरामद कर धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 12 मई 2025 को नवागांव, थाना बोरी में आरोपी सनतन देशलहरे से 5.40 बल्क लीटर देशी शराब और एक दुपहिया वाहन जब्त कर धारा 34(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। सभी प्रकरणों में संबंधित आबकारी उप निरीक्षकों ने विवेचना करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। इन कार्रवाईयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया, आबकारी मुख्य आरक्षक प्रह्लाद सिंह राजपूत, संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक देव प्रसाद पटेल, संदीप तिर्की, खुलदीप, वाहन चालक दीपक राजू, दुर्गेश कुर्रे, धनराज खरे और नोहर साहू शामिल रहे। (Durg Excise Department Action)

Back to top button
error: Content is protected !!