Google Analytics —— Meta Pixel

Durg robbery gang arrested : राहगीरों से मारपीट कर लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Durg robbery gang arrested : दुर्ग पुलिस ने राहगीरों को मारपीट कर लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

5 मई की रात 10:30 बजे अमित सिंह मेहरा निवासी नंदिनी रोड अपने स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे खुर्सीपार के गोंडवाना भवन के पास पहुंचे, चार अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोक लिया। चाकू दिखाकर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल, आधार कार्ड व स्कूटी की चाबी लूट ली।

यह भी पढ़ें :- Durg online betting scam : ऑनलाइन सट्टा के लिए अकाउंट देने वाले 15 युवक गिरफ्तार, भाजपा नेता बोले- कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर

खुर्सीपार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। 1 जून को डबरापारा ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार से स्कूटी में सवार चार युवकों को रोकने की कोशिश की। भागने की कोशिश करने पर उन्हें पकड़ लिया गया। (Durg robbery gang arrested)

पूछताछ में आरोपियों ने कई लूट की वारदातों को कबूल किया। खास बात यह रही कि आरोपियों ने लूट के दौरान एक अन्य राहगीर की पिटाई का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो उसी मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ था, जिसे उन्होंने अमित सिंह से लूटा था। (Durg robbery gang arrested)

बाद में अमित ने दूसरा मोबाइल लेकर अपना जीमेल अकाउंट लॉगइन किया तो यह वीडियो उसमें अपने आप डाउनलोड हो गया। यह वीडियो अब पुलिस जांच का हिस्सा है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • नोहरदास मानिकपुरी (19), निवासी कैंप-1, सुपेला
  • नारायण यादव उर्फ गौरव (19), निवासी सिकोला भाटा, दुर्ग
  • दो अपचारी बालक (Durg robbery gang arrested)
Back to top button
error: Content is protected !!