Google Analytics —— Meta Pixel

Durg sex racket news : दुर्ग में सेक्स रैकेट केस, मंगेतर ने खुशबू को बताया भारतीय, पुलिस पर गंभीर आरोप

Durg sex racket news : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट मामले में पकड़ी गई एक महिला को लेकर नया मोड़ सामने आया है। 22 मई को मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर दो महिलाओं सहित कुल सात लोगों को पकड़ा था, जिनमें से एक महिला रानी पासवान उर्फ खुशबू बेगम को पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक बताया है।

यह भी पढ़ें :- राजस्व अभिलेखों में गलती के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: CM विष्णुदेव साय

अब खुशबू के मंगेतर विशाल चौधरी पश्चिम बंगाल से दुर्ग पहुंच गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि खुशबू भारतीय नागरिक हैं और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की रहने वाली है। उन्होंने इस मामले में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए राजदूत, यूएन हाउस, दिल्ली तक शिकायत भेजी है। (Durg sex racket news)

विशाल ने बताया कि खुशबू के सभी दस्तावेज यह सिद्ध करते हैं कि वह भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि दुर्ग पुलिस ने खुद दिनाजपुर पुलिस से पुष्टि की थी, इसके बावजूद खुशबू पर विदेशी अधिनियम 1946 और पासपोर्ट एक्ट 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विशाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने खुशबू और दूसरी महिला शनाया नूर को 22 मई की रात गिरफ्तार किया और उन्हें दो दिन तक बिना रजिस्ट्रेशन के रखा। 24 मई को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। (Durg sex racket news)

खुशबू के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा ने कहा कि खुशबू के दस्तावेज स्पष्ट हैं और वह भारतीय नागरिक हैं। अगर वह बांग्लादेशी होतीं तो वह यह केस नहीं लड़ते।

इधर, एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही खुशबू को विदेशी नागरिक मानते हुए कार्रवाई की गई। (Durg sex racket news)

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी महिलाओं ने भारत में फर्जी शादी कर और नकली दस्तावेज बनवाकर यहां अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!