Google Analytics —— Meta Pixel

TMC के जिस नेता ने कराया था हमला, उसके घर पर सुबह-सुबह ED का एक्शन, ताला तोड़कर घुसी टीम

West Bengal ED Raid : पश्चिम बंगाल में टीएमसी के जिस नेता ने प्रवर्तन निदेशालय  की टीम पर हमला किया था, उसके घर एक बार फिर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है. जांच एजेंसी की टीम पूरे फोर्स के साथ शेख शाहजहां के घर संदेशखाली पहुंची है. बताया जा रहा है कि ईडी ने उसके घर का ताला तोड़ा है. ईडी टीम पर हमले करने के मामले में शेख शाहजहां मुख्य आरोपी है.

यह भी पढ़े :- साय कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

शेख शाहजहां पिछले 19 दिनों से फरार है. ईडी (West Bengal ED Raid) की टीम पूरे दल बल के साथ शेख के घर रेड करने पहुंची है. तलाशी के दौरान मौके पर सेंट्रल फोर्स के 125 जवान और 35 स्टेट पुलिस की तैनाती है. ईडी के आठ अधिकारी शेख शाहजहां के घर की तलाशी ले रहे हैं. बता दें कि राशन घोटाले में फरार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के खिलाफ कुछ दिन पहले लुकआउट नोटिस जारी किया गया था.

सूत्रों की मानें तो स्थानीय पुलिस चाहती थी कि पूरी तलाशी की वीडियोग्राफी राज्य पुलिस द्वारा की जाए, जिसे ईडी ने अस्वीकार कर दिया है. दो गवाह होंगे जो छापेमारी के समय पुलिस के साथ रहेंगे. इस बात का आश्वासन ईडी ने दिया है. स्थानीय पुलिस के सूत्रों का कहना है कि इस बार ईडी ने शाहजहां के आवास पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया था. ईडी अब शाहजहां आवास का ताला तोड़ रही है.

हाईकोर्ट ने जांच के लिए गठित की थी SIT
ईडी अधिकारियों पर हमले को लेकर कुछ दिन पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था. प्रवर्तन निदेशालय ने संदेशखाली जांच के मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध किया था. ईडी (West Bengal ED Raid) ने घटना के बाद दो एफआईआर दर्ज कर सीबीआई जांच की मांग की थी. कोर्ट ने दोनों मामलों में एसआईटी के गठन का आदेश दिया था.

Back to top button
error: Content is protected !!