Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और ओएसडी के यहां ED का छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से ED के रेड (ED Raided) पड़े हैं। रायपुर में CM के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में दबिश दी गई है। घर के बाहर CRPF के जवान तैनात हैं। CM के ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर पर भी तड़के टीम पहुंची है।

जानिए कौन है मनीष बंछोर, आशीष वर्मा

मनीष बंछोर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी है, और CM के OSD हैं। इनका घर भिलाई तीन में पुरानी भिलाई थाने के पीछे है। वहीं आशीष वर्मा का घर पदुम नगर में CM निवास के पास ही है। ये भी सीएम के OSD हैं। विजय भाटिया का घर भिलाई नेहरू नगर ईस्ट में है। विजय फर्नीचर कारोबारी हैं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद बंगले में गार्ड दिए गए हैं। सत्ता पक्ष के करीबी माने जाते हैं। (ED Raided)

यह भी पढ़ें:- इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान-3, चंद्रमा पर लैंडिंग का स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण

गौरतलब है की मुख्यमंत्री का आज जन्मदिन है ऐसे में ईडी के छापे को जनता बदले की भावना की नजर से देख रही है। बता दें कि कथित शराब और कोयल परिवहन घोटाला को लेकर ईडी प्रदेश में लगता छापे की कार्यवाही कर रही है। इन दोनों मामलों में ईडी अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू और उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित सीएम के कुछ करीबी नेता भी शामिल हैं। (ED Raided)

Back to top button
error: Content is protected !!