Google Analytics —— Meta Pixel

1xBet सट्टेबाजी केस में ED की बड़ी कार्रवाई, सुरेश रैना और शिखर धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

गैरकानूनी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के प्रचार के एवज में मिली रकम पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग ट्रेल ₹1000 करोड़ से ज़्यादा

1XBet Money Laundering Case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है।

यह भी पढ़े :- Bihar elections Phase 1 voting : पहले चरण में 121 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 42.31% मतदान

अटैच की गई संपत्तियों में रैना के ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश और धवन की ₹4.5 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति शामिल है।

1xBet से जुड़ा मामला

ईडी की जांच कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जो गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet (1XBet Money Laundering Case) से जुड़ी है। जांच में पाया गया कि 1xBet और इसके ‘सुरोगेट ब्रांड’ — 1xBat और 1xBat Sporting Lines — भारत में बिना किसी अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का प्रचार कर रहे थे।

ईडी के अनुसार, रैना और धवन ने इन विदेशी प्लेटफॉर्म्स के प्रचार में सहयोग किया और इसके बदले उन्हें विदेशी रास्तों से भुगतान किया गया। ये रकम गैरकानूनी सट्टेबाजी से अर्जित बताई जा रही है, जिसे छिपाने के लिए जटिल वित्तीय लेनदेन किए गए।

कई राज्यों में फैला नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि 1xBet भारत में हजारों फर्जी बैंक खातों के ज़रिए सट्टेबाजी की रकम का लेनदेन कर रहा था। अब तक 6000 से अधिक म्यूल अकाउंट्स की पहचान हो चुकी है।

इन खातों से रकम विभिन्न पेमेंट गेटवे के माध्यम से गुज़ारी गई, ताकि असली स्रोत का पता न चल सके। कई पेमेंट गेटवे बिना KYC वेरिफिकेशन के ही व्यापारी जोड़ रहे थे।

ईडी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग का कुल ट्रेल अब तक ₹1000 करोड़ से अधिक का सामने आया है। एजेंसी ने कहा है कि जांच जारी है और अन्य सेलिब्रिटीज़ की भूमिका भी जांच के दायरे में है। (1XBet Money Laundering Case)

Back to top button
error: Content is protected !!