Cyclone Dana Alert : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर, होगी भयंकर बारिश, छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी
Cyclone Dana Alert in Chhattisgarh : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी होगा। तटीय इलाकों (धामरा) में इस वक्त 70kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर को देखने को मिलेगा. इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होगी. कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला बताया कि गुरुवार को एक चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. लेकिन इसका ज्यादा असर छत्तीसगढ़ में फिलहाल देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन इतना जरूर है कि इसकी वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर को बारिश होगी. कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है। (Cyclone Dana Alert in Chhattisgarh )
यह भी पढ़े :- PM Internship Scheme 2024 : करके सीखने के विचार का लोकतंत्रीकरण
तूफान ओडिशा में भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा। भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी। तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।
तटीय इलाकों पर 20 सेमी बारिश हो सकती है। भद्रक, केंद्रपाड़ा सहित कुछ स्थानों पर 30 सेमी यानी 12 इंच (एक फुट) से ज्यादा बारिश हो सकती है। ओडिशा के 14 जिलों में 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है।

दो एयरपोर्ट पर 16 घंटे 300 फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी।

इधर साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड
छत्तीसगढ़ के भी लगभग सभी जिलों में अब तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड का असर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में और गिरावट होगी ऐसे में ठंड का असर तेज होगा. क्योंकि नवंबर के दूसरे हफ्ते तक मौसम पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा। (Cyclone Dana Alert in Chhattisgarh )
तूफान और आंधी में क्या अंतर होता है
अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होती है तो इसे एक विशेष नाम दिया जाता है। यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है, तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।
इन इलाकों में होगी भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश- भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 अक्टूबर तक अंगुल, नयागढ़, बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, केंदुझार, जाजपुर, कटक और ढेंकनाल, खोरधा, गंजम और पुरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।



