मिस्र के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के ​​​​​​चीफ गेस्ट, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Egypt President in India: मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के ​​​​​​चीफ गेस्ट होंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 26 जनवरी 2023 को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के ​​​​​​मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 16 अक्टूबर को काहिरा में सिसी को औपचारिक निमंत्रण दिया था। 68 साल के सिसी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत आने वाले पहले मिस्र के नेता हैं। इससे दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आने की उम्मीद है। (Egypt President in India)

यह भी पढ़ें:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द, अब बुधवार को होगा तीसरा मुकाबला

इधर, बिहार के छपरा जिले में शनिवार की रात सड़क किनारे दावत खा रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को बलूच रिपब्लिकन आर्मी के 9 मेंबर्स का मार गिराया है। इसकी जानकारी पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने दी है। (Egypt President in India)

जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठन के ठिकाने पर छापा मारा गया। इस दौरान मुठभेड़ में बलूच रिपब्लिकन आर्मी के 9 सदस्य ढेर हो गए। 3 सदस्य घायल हुए, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। सेना के एक बयान में कहा गया कि ये आतंकवादी फिरौती के लिए किडनैपिंग, जबरन वसूली रैकेट और क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हमले में भी शामिल थे।

बता दें कि सोमालिया की सेना ने बड़ा एयर स्ट्राइक किया है। दरअसल, मिलिट्री ने सेंट्रल शबेले क्षेत्र में एयर स्ट्राइक के जरिए आतंकी संगठन अल-शबाब के 100 आतंकी को मार गिराया है, जिनमें 12 कमांडर भी शामिल है। अल-शबाब का मकसद 2017 में बनी सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है। ये संगठन बीते 4 महीने में 3 बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है। सोमालिया के डिप्टी इंफॉरेमेशन मिनिस्टर अब्दिरहमान यूसुफ अल-अदाला ने कहा कि हमारी आर्मी और इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट लोगों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठा रही है। (Egypt President in India)

Related Articles

Back to top button