Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, CM साय ने कहा- 70 लाख महतारियों से करेंगे अपील

Ek Ped Maa Ke Naam: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर के अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान-2024 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने पूर्ण विधि विधान से पूजन कर पीपल के पौधे का रोपण कर महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री द्वारा अभियान का बैनर जारी किया गया। इस अभियान के तहत वन विभाग द्वारा प्रदेशभर में 4 करोड़ वृक्ष लगाए जाएंगे। इसी के अंतर्गत में प्रदेश के 33 जिलों में कुल 4 लाख पेड़ लगाए गए। महावृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ के मौके पर जैव विविधता पार्क में मुख्यमंत्री साय के साथ सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्कूली बच्चों, CRPF के जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 20 हजार पेड़ लगाए। मुख्यमंत्री साय ने ओपन जिप्सी में पौधारोपण क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान में हिस्सा ले रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया।

यह भी पढ़ें:- दोहरी हत्याकांड के लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार: PCC चीफ दीपक बैज

वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू और गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। सभी ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ लोगों से आह्वान किया है कि सभी अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाएं। उनके आह्वान पर यह एक आंदोलन बन गया है। हम लोग छत्तीसगढ़ में भी इसको अभियान के रूप में ले रहे हैं और अकेले वन विभाग का 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। (Ek Ped Maa Ke Naam)

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 33 जिलों में वन विभाग द्वारा 6 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। बहुत सी प्रजातियों के पेड़ लगाएं जा रहे हैं। पीपल का पेड़ जो 24 घंटा ऑक्सीजन देता है, नीम का पेड़, हर्रा बहेड़ा आंवला जैसे गुणकारी पौधे लगाए जा रहे हैं हर किसी को पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है आप सब लोग देख रहे हैं कि पेड़ कम होने से गर्मी के दिनों में गर्मी बहुत बढ़ रही है इस साल तो रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पूरे देश में पड़ी है। पारा 50 डिग्री पहुंच गया। पूरे विश्व में गर्मी से मरने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है, ऐसे समय में बहुत आवश्यक हो जाता है कि हम सभी पेड़ लगाएं। वृक्षारोपण अभियान में हमारे स्कूली बच्चे शामिल हुए, हमारे CRPF के जवान शामिल हुए, हमारे वन और पुलिस विभाग का अमला भी शामिल हुआ। इन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों से भी आह्वान किया है कि बच्चे अपने स्कूल परिसर में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। (Ek Ped Maa Ke Naam)

महतारी वंदन योजना की बहनों से करेंगे अपील: CM साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन की लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। महतारी वंदन योजना की बहनों को राशि वितरण के लिए अगस्त महीने में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में माता-बहनों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील करेंगे। अगर 70 लाख महिलाएं पेड़ लगाएंगी तो लक्ष्य आसानी से पूरा होगा। साथ ही बड़ी क्रांति आएगी। बता दें कि 70 लाख महिलाओं को हर माह उनके खातों में राशि डाली जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक वृक्ष अपने मां के सम्मान में लगाकर उसकी देखभाल करें, उसकी रक्षा करें। यह गौरव का विषय है कि हमारे राज्य के सभी वन रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। (Ek Ped Maa Ke Naam)

Back to top button
error: Content is protected !!