Google Analytics —— Meta Pixel

Ayushman Yojana: आयुष्मान भारत में बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज, मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर

Ayushman Yojana: केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। अब 70 साल से ज्‍यादा उम्र के सभी बुजुर्ग आयुष्मान भारत स्कीम (Ayushman Yojana) का फायदा उठा सकेंगे। इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले यह योजना सभी वर्ग के बुजुर्गों को शामिल नहीं करती थी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : रायपुर से बलौदाबाजार के बीच रेल लाइन सर्वे का सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

अब 70 साल से ज्‍यादा उम्र के सभी लोग इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। इस योजना (Ayushman Yojana) के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को यह बड़ा ऐलान किया है। अब 70 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( AB PM-JAY) में शामिल किया जाएगा। सरकार ने बताया कि इस कदम से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को फायदा होगा। इन परिवारों में 6 करोड़ बुजुर्ग हैं। इन्‍हें परिवार के आधार पर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा
70 साल और इससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यानी अब केंद्र सरकार ने इस योजना  (Ayushman Yojana)के लिए आयु सीमा को खत्म कर दिया है और 70 प्लस के हर बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का स्वास्थ्य सुविधा देने का फैसला किया है। इसमें आय का कोई सीमा बंधन नहीं रहेगा। यानी 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो इस योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे।

PM मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हम हर भारतीय के लिए सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसी को लेकर कैबिनेट ने 70 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को हेल्थ कवरेज देने के लिए आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के दायरे का और विस्तार करने का निर्णय लिया गया। यह योजना छह करोड़ नागरिकों की गरिमा, उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!