Election Results 2024 : हरियाणा में बीजपी हैट्रिक की ओर, बीजेपी 49 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 35 सीटों पर बढ़त
Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है. हरियाणा के रुझानों में बीजेपी हैट्रिक लगाती दिख रही है. 12.29 मिनट पर बीजेपी रुझानों में 49 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों की मानें तो बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाती दिख रही है, वहीं कांग्रेस यानी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ से हरियाणा फिसल गया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: प्रदेश के विकास और औद्योगिक नीतियों पर CM साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से महत्वपूर्ण बैठक
हरियाणा में आप और जेजेपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा. रुझानों में दोनों का खाता नहीं खुला है. दोनों शून्य के साथ टीवी स्क्रीन पर बने हुए हैं. वैसे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बहुमत कांग्रेस को ही मिलेगा, वहीं बीजेपी ने कहा है कि उन्हें ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा. उधर, जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस गठबंधन (52 सीटों पर आगे) बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन यहां भी बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 28 सीटों पर आगे चल रही है. महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी की हालत खराब दिख रही है, वह सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
इसी के साथ हरियाणा को लेकर एग्जिट पोल्स के नतीजे बिल्कुल पलटे दिख रहे हैं. सभी ने कांग्रेस की बहुमत से सरकार की बात कही थी, लेकिन यहां उलट बीजेपी की बहुमत की सरकार बनती दिख रही है. वहीं जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को सबसे अधिक सीटों का दावा किया गया था, वो तो रुझानों में भी दिख रहा है। (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live)
कांग्रेस को ईसी ने दिया जवाब
डेटा में देरी को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बाद ईसी ने कांग्रेस को जवाब दिया है. ईसी सूत्र ने बताया कि कांग्रेस के आरोप निराधार हैं. लगातार चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रुझान और नतीजे अपडेट हो रहे हैं. मतगणना में एक बार सीटों पर 6 से 7 राउंड हो जाते हैं तो ज्यादातर सीटों पर अंतर बढ़ जाता है इसलिए कुल रुझान में ज्यादा फर्क नहीं आता. ईसी सूत्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मतगणना के तर्ज पर कांग्रेस का सवाल, तब चुनाव आयोग ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को दिया था जवाब।
हरियाणा रिजल्ट पर नायब सिंह सैनी का क्या दावा?
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया। (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result Live)



