सैकड़ों कर्मचारियों ने ट्विटर से दिया इस्तीफा, मस्क को कहा- तानाशाह, पागल और अहंकारी

Elon Musk Twitter News: एलन मस्क के फरमान के बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने ट्विटर से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, एलन मस्क ने फरमान जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि ज्यादा देर तक काम के लिए तैयार रहो या कंपनी छोड़ो। इन इस्तीफों के बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर के वीडियो वायरल होने लगे हैं। ऑफिस के इलेक्ट्रॉनिक बिल बोर्ड पर एलन मस्क को तानाशाह, परजीवी, पागल और अहंकारी लिखा गया है। हालांकि अब तक कुल कितने कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है, ये अब तक साफ नहीं है। कुछ कर्मचारियों ने अपने इस्तीफे देने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की।

यह भी पढ़ें:- ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क जारी किया फरमान, कर्मचारियों को हफ्ते में 80 घंटे काम, नो फ्री फूड

एलन मस्क ने गुरुवार को एक ट्वीट पोस्ट किया है। इसमें कुछ नहीं लिखा है। एक कब्र और उसके पास बैठे व्यक्ति के चेहरे पर ट्विटर का सिंबल लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने बुधवार को एम्पलॉइज को कंपनी में बने रहने के लिए ईमेल भेजकर एक अल्टीमेटम दिया है। इसमें कर्मचारियों से कहा गया है कि कंपनी की शर्तों के अनुसार काम करना होगा। नहीं तो इस्तीफा सौंप दीजिए। जो लोग भी काम करना चाहते हैं वे हार्ड वर्क के लिए तैयार रहें। आप सभी को ट्विटर के नए वर्जन 2.0 के लिए देर तक काम करना होगा। (Elon Musk Twitter News)

ईमेल में कहा गया है कि जो भी एम्पलॉइज कंपनी का हिस्सा बने रहना चाहते हैं वो ईमेल में दिए गए लिंक पर ‘हां’ में क्लिक करें। जिस किसी ने गुरुवार शाम 5 बजे तक ऐसा नहीं किया, उसे निकालने का तीन महीने का नोटिस मिलेगा। बता दें कि मस्क पहले ही कई कर्मचारियों को कंपनी से निकाल चुके हैं। कंपनी छोड़ने वाली टीम का कहना है कि हम अपनी मर्जी से कंपनी छोड़ रहे हैं। हमारे छोड़कर जाने से कंपनी को रिकवर होने में काफी वक्त लगेगा। हमारे पास प्रोफेशनल स्किल्स के साथ कई सारे ऑपशन्स हैं। मस्क के पास हमे रोकने का कोई भी कारण नहीं है, इसलिए कई लोगों ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया। (Elon Musk Twitter News)

तीन वर्कर्स ने कंपनी छोड़ने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की। उनमें सतनजीव बनर्जी भी हैं। उन्होंने लिखा कि 12 साल बाद की नौकरी के बाद मैंने ट्विटर छोड़ दिया है। मेरे पास मेरे पुराने और नए ट्वीप साथी के लिए प्यार के अलावा कुछ भी नहीं है। हजारों चेहरे और हजारों यादें अभी मेरे दिमाग में घूम रहे हैं। आई लव यू ट्विटर। मैं हमेशा के लिए ब्लू रहूंगा। मस्क के अल्टीमेटम के बाद जिन कर्मचारियों को यह वर्क कल्चर पसंद नहीं आया, उन्होंने इस्तीफा देना शुरू कर दिया। (Elon Musk Twitter News)

इंटरर्नल ग्रुप स्लैक ट्वीट करने लगे। मैसेज के साथ उन्होंने सैल्यूट इमोजी का इस्तेमाल किया, जो इस बात का संकेत था कि वह कंपनी छोड़ रहे हैं। सैन फ्रांस्सिकों के ट्विटर ऑफिस के बाहर कर्मचारियों ने इलेक्ट्रानिक होर्डिंग पर मस्क को तानाशाह, बैंक करप्सी बेबी कहा। कर्मचारियों की छंटनी पर मस्क ने कहा था कि नुकसान होने की वजह से हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। (Elon Musk Twitter News)

मस्क ने कर्मचारियों को हफ्ते में 80 घंटे काम करने के लिए चेताया है। साथ ही ये भी दावे कि जा रहे हैं कि कर्मचारियों को मिलने वाला फ्री फूड यानी मुफ्त खाने की सुविधा भी खत्म की जाएगी। वहीं वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को भी बंद कर दिया गया है। एलन मस्क ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि जो भी कर्मचारी ऑफिस नहीं आएगा। यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है। अभी हाल ही में ट्विटर ब्लू वेरिफिकेशन को लेकर मस्क ने कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए पेड वेरिफिकेशन की डेडलाइन को जल्द पूरा करने का आदेश दिया था। (Elon Musk Twitter News)

Related Articles

Back to top button