Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, चिट्ठी के जरिए कहा बम से उड़ा देंगे…

Rahul Gandhi Ko Dhamki: भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देशभर की यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरी चिट्ठी इंदौर में भेजी गई है। इसमें लिखा गया है कि कांग्रेस नेता को बम से उड़ा दिया जाएगा। राहुल की यात्रा 24 नवंबर को इंदौर पहुंचेगी। पुलिस ने चिट्ठी भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, जानिए क्या है खासियत

दरअसल, जूनी इंदौर इलाके में एक मिठाई की दुकान पर अज्ञात लेटर पहुंचा है, जिसमें राहुल की खालसा स्टेडियम में होने वाली सभा में हमला करने की बात लिखी है। इस मामले में पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। एडिशनल DSP प्रशांत चौबे ने मामले की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। (Rahul Gandhi Ko Dhamki)

जानकारी के मुताबिक धमकी भरे पत्र में सबसे ऊपर वाहेगुरू लिखा है। फिर नीचे लिखा है- 1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्लेआम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। नवंबर के आखिरी महीने में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। (Rahul Gandhi Ko Dhamki)

पत्र में लिखा है कि- राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा। एक अन्य पेज में लिखा है कि नवंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। राजबाड़ा को खास निशाना बनाया जाएगा। लेटर में सबसे नीचे किसी ज्ञानसिंग का नाम लिखा है। साथ ही लेटर में कई मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। पत्र के साथ एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी भेजी गई है। लेटर जिस लिफाफे में आया है, उसमें भेजने वाले के स्थान पर रतलाम शहर के भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है। (Rahul Gandhi Ko Dhamki)

भारत जोड़ो यात्रा 28 नवंबर को इंदौर के महू दशहरा मैदान ग्राउंड से शुरू होकर AU सिनेमा आएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक यात्रा यहां से चोइथराम अस्पताल के सामने से होते हुए माणिकबाग से कलेक्टर चौराहे पर जाएगी। कलेक्टर चौराहे से यात्रा कांग्रेस कार्यालय के सामने से होकर गुजरते हुए राजबाड़ा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा होगी। नुक्कड़ सभा के बाद राहुल गांधी कार से खालसा कॉलेज जाएंगे। यहां पर राहुल गांधी रात रुकेंगे। 29 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 30 नवंबर को बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरू होगी। (Rahul Gandhi Ko Dhamki)

Back to top button
error: Content is protected !!