Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 24 दिनों तक चला ऑपरेशन, 31 नक्सलियों का हुआ खात्मा

Encounter in Karregutta Hill: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन 24 दिनों तक चला, जिसमें जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 17 महिला और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने बताया कि नक्सलियों ने पहाड़ की गुफाओं में करीब 250 गुफाओं में ठिकाने बना रखे थे, जहां बड़े कैडर के इलाज के लिए अस्पताल और हाईटेक हथियार बनाने के 4 फैक्ट्री बनाकर रखे थे, जिसे जवानों ने नेस्तनाबूद कर दिया। DGP ने बताया कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंचने के रास्ते में नक्सलियों ने 450 IED बिछा रखे थे।

यह भी पढ़ें:- CM Education Quality Campaign: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बदलाव की बयार, मुख्यमंत्री साय ने किया गुणवत्ता अभियान का एलान

DGP ने कहा कि नक्सलियों को विश्वास था कि इतनी सुरक्षा के बावजूद कोई भी फोर्स उनके किले तक नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन सुरक्षाबलों ने यह भ्रम तोड़ दिया। हर IED को डिफ्यूज कर जवान चोटी तक पहुंचे। ऑपरेशन से पहले टेक्निकल फील्ड इनपुट जुटाए गए थे। 24 घंटे एनालिसिस के बाद रणनीति तैयार की गई। फोर्स ने पहाड़ी की चोटी पर न सिर्फ अपना बेस कैंप बनाया, बल्कि वहां हेलीपैड भी तैयार किया, ताकि सूचना और मदद जल्दी पहुंच सके। 450 में से सिर्फ 15 IED ही ब्लास्ट हुए हैं। जवानों को नए टेक्निक के मेटल डिटेक्टर दिए जा रहे हैं। (Encounter in Karregutta Hill)

चप्पे-चप्पे पर उतरे थे जवान: DGP 

DGP अरुण देव जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। पहाड़ी में चप्पे-चप्पे पर जवान उतरे थे। बड़ी तादाद में IED रिकवर किए गए हैं। नक्सली अस्पताल में हथियार बनाते थे। कई बंकर ध्वस्त किए गए हैं। नक्सलियों ने 2 साल के लिए हथियार इकट्ठा कर रखा था। नक्सल ठिकाने से गोला-बारूद और स्नाइपर बरामद किए गए हैं। बीजापुर SP जितेंद्र सिंह ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ 17 केस दर्ज किए गए हैं। सुरक्षाबलों को पकड़ मजबूत हुई है। जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही NIA-SIA की भी मदद ली जा रही है। SP जितेंद्र ने बताया कि 28 नक्सलियों की पहचान हो गई है। बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है। (Encounter in Karregutta Hill)

बीजेपी सरकार में तेज हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ नक्सल डीजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि टेक्निकल फील्ड इनपुट कलेक्ट कर एक टीम का गठन किया गया था। इनपुट मिलने के बाद 24 घंटे एनालिसिस किया गया। इसके बाद ऑपरेशन लॉन्च किया गया। पहाड़ी पर चढ़ने, उतरने , रास्ते पर लगाई गई IED को डिफ्यूज किया गया था। बता दें कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 250 से ज्यादा गुफाएं हैं। 300 से 400 नक्सली आते-जाते रहते थे। DRG STF कोबरा ने इलाके को नक्सल मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। (Encounter in Karregutta Hill)

Back to top button
error: Content is protected !!