Google Analytics —— Meta Pixel

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल राही का निधन, कलेक्टर ने जताया गहरा दुख

Engineer Anil Rahi Death: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जल संसाधन विभाग बलौदाबाजार डिविजन में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी कार्यपालन अभियंता अनिल चंद्र राही का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की समाचार मिलते ही अधिकारियों कर्मचारियों में दुख की लहर छा गई।  राही का अंतिम संस्कार बिलासपुर में किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा की ओर से डिप्टी कलेक्टर सोनकर उपस्थित रहे। इसके साथ मे जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- मेकाहारा में बनेगा 7 मंजिला 700 बिस्तर का अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राही को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर चंदन कुमार ने राही के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किये हैं। उन्होनें कहा कि राही बेहद कर्मठ, सहज और मिलनसार हंसमुख साथ ही अनुभवी अधिकारी थे। उनका इस तरह अचानक जाना हम सबको अवश्य प्रभावित करता है। कलेक्टर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना और सहानुभूति भी प्रकट की है। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। (Engineer Anil Rahi Death)

Back to top button
error: Content is protected !!