पर्यावरण मित्र अवंति विहार ने लिया स्वच्छता का संकल्प

Paryavaran Mitra : आज प्रातः 7 बजे पानी टंकी गार्डन में पर्यावरण मित्र रायपुर अवंति विहार के सदस्यगणों की पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अवंति विहार के पर्यावरण संरक्षण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

मुख्य वक्ता नितिन सिधवी, जो कि एक प्रसिद्ध पर्यावरणविद हैं, ने बताया कि हमें प्रकृति से कम से कम छेड़छाड़ करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर मेडों के पक्का कंक्रीटीकरण से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:- राम मंदिर आस्था का विषय है, वोट का नहीं: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

पार्षद प्रमोद मिश्रा ने बुद्ध की कहानी का उल्लेख करते हुए कहा कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके देने से पर्यावरण स्वच्छ रखने में सहायता मिलती है। श्रवण कुमार राठौर ने वर्षा जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। (Paryavaran Mitra)

बी आर साहू ने बताया कि 2017 से 2020 तक उन्होंने शा. उ. मा. शाला टेकारी अभनपुर में लगभग 3000 पेड़ लगाए और वर्तमान में वहां 500 वृक्ष हरे-भरे हैं। पंकज गुप्ता ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास एक दिन बड़ी उपलब्धियों में बदल सकते हैं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों को प्रज्ञा पेय (अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार द्वारा निर्मित चाय का आयुर्वेदिक विकल्प) और स्वल्पाहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर योगा ग्रुप की गीता हाटे, संगीता गुप्ता, पुष्पा साहू (हरियाली दीदी), पंकज गुप्ता, पी एस मैराल, सीपी सिंह, मेहर, अनुज अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।(Paryavaran Mitra)

इस बैठक का संयोजन डॉ. कृष्ण कुमार साहू, प्रमुख वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने किया और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस बैठक के माध्यम से स्वच्छ और हरा-भरा अवंति विहार बनाने का संकल्प लिया गया। (Paryavaran Mitra)

Related Articles

Back to top button