राम मंदिर आस्था का विषय है, वोट का नहीं: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

JP Nadda Interview: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अबकी बार, 400 पार एक हकीकत है। बीजेपी अपने दम पर 370 सीटें हासिल करेगी और एनडीए कुल मिलाकर 400 सीटों तक पहुंच जाएगा। अब तो विपक्ष भी मान चुका है कि बीजेपी इस लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखती है। PM मोदी की पहल का लाभ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के आधार पर वितरित किया गया है। मुसलमान भी मोदी जी की पहल के लाभार्थी रहे हैं। फिर भी, उन्होंने कभी इसका घमंड नहीं किया।

यह भी पढ़ें:- कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का छत्तीस का आंकड़ा: PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से मोदी जी ने धर्मनिरपेक्षता को अक्षरश: बरकरार रखा है। 2017 में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने मिलकर एक फिल्म बनाई थी, जो फ्लॉप हुई थी। 2024 में फिर से दोनों मिलकर एक नई फिल्म बना रहे हैं, दोनों शहजादे फिर से फ्लॉप होंगे। राम मंदिर हमारे लिए आस्था का विषय है, वोट का नहीं। ये भारत की विरासत और संस्कृति की रक्षा का विषय है। हम चुनाव आयोग की डेट के हिसाब से प्राण प्रतिष्ठा नहीं करते, हम ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा करते हैं। (JP Nadda Interview)

एनडीए इस बार 400 पार करेगा: नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने बिहार के जहानाबाद में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि कल 6 चरणों का मतदान पूरा हो गया हैं, मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए की सरकार स्पष्ट रूप से बन रही है। सातवें दौर के मतदान में जहानाबाद भी शामिल होने वाला है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भाजपा को अपना आशीर्वाद देंगे और एनडीए इस बार 400 पार करेगा। आपने कमजोर सरकार देखी है। मजबूर और मजबूत सरकार में अंतर क्या होता है? मजबूर सरकार- जब आतंकवादी इस देश में आतंक फैलाते हैं, तो मजबूर सरकार पाकिस्तान को डोजियर भेजती है। (JP Nadda Interview)

बिजली आमदनी का जरिया बनेगी: नड्डा

नड्डा ने कहा कि मजबूत सरकार- उरी, पुलवामा जैसी घटनाओं का जवाब हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर देते हैं। ये फर्क है, मजबूर सरकार और मजबूत सरकार में। आज भारत दवाई बनाने में दूसरे नंबर पर है। सबसे सस्ती और सबसे अच्छी दवाई आज भारत बनाता है। हमारा एक्सपोर्ट 126% बढ़ गया है। इस्पात बनाने में भारत दूसरे नंबर का देश बन गया है। आज हम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की खपत को पूरा कर रहे हैं। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दूसरे नंबर पर है। 97% मोबाइल आज भारत बना रहा है। ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत हर घर की छत पर सरकारी खर्च से सौर ऊर्जा लगेगी। जिससे आपको मुफ्त बिजली मिलेगी और जो बिजली बचेगी उसे सरकार खरीदेगी। वो आपकी आमदनी का जरिया बनेगी। (JP Nadda Interview)

Related Articles

Back to top button