Google Analytics —— Meta Pixel

खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा: बृजमोहन

सांसद बृजमोहन अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

MP Brijmohan Agarwal : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई जिसमें बृजमोहन अग्रवाल (MP Brijmohan Agarwal)को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़े :- Murder in Sukma: छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में फिर 5 की हत्या, फैली सनसनी

अग्रवाल (MP Brijmohan Agarwal) ने सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में तैराकी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। यह कोशिश रहेगी कि राज्य के खिलाड़ी देश दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

इसके लिए छत्तीसगढ़ में स्विमिंग के क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल का निर्माण होगा। साथ ही खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा, खिलाड़ियों के साथ ही अच्छे कोच की नियुक्ति भी की जायेगी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देंगे इस्तीफा, दिल्ली में की CM पद छोड़ने की घोषणा

बैठक में राज्य भर से आए एसोसिएशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया और श्री गोपाल खंडेलवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, साई राम जाखड़ को सचिव, बंशी अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गौरव खंडेलवाल को उपाध्यक्ष चुना गया।

Back to top button
error: Content is protected !!