Chhattisgarh : DJ की तेज आवाज से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा जिम्मेदार का नाम

Chhattisgarh : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम हथखोज में गणेश पंडाल में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाए जाने से त्रस्त होकर बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने के पूर्व सुसाइडल नोट में बुजुर्ग के द्वारा गौरव वर्मा उर्फ गोल्डी का नाम का उल्लेख किया गया है। दोनों ही पक्षों के मध्य देर रात 2 बजे तक विवाद होता रहा। परिजनों के सो जाने पर बुजुर्ग ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
यह भी पढ़े :- Murder in Sukma: छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में फिर 5 की हत्या, फैली सनसनी
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि भिलाई के ग्राम हथखोज निवासी बुजुर्ग धन्नूलाल साहू के घर के समीप ही गणेश उत्सव मनाया जा रहा है इस पर समिति के द्वारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम से गाना बजाएं जाने के कारण धन्नूलाल साहू काफी परेशान थे। जिसके कारण धन्नूलाल साहू के परिजनों के द्वारा गणेश उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं से साउंड सिस्टम बंद करने कहा गया । परंतु दोनों ही पक्षों के मध्य विवाद होने लगा ।
सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और रात करीबन 9:00 बजे के लगभग साउंड सिस्टम बंद कर दिया गया। पुलिस के जाने के बाद दोनों ही पक्षों के मध्य फिर से विवाद शुरू हो गया। दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने देर रात पुरानी भिलाई थाना पहुंच गए। पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद दोनों ही पक्ष के द्वारा बिना रिपोर्ट द्वारा दर्ज कराए गांव लौट गए। तब तक करीब रात्रि के दो बज चुके थे। देर रात्रि होने के कारण सभी अपने-अपने घर सोने चले गए।
आज सुबह धन्नूलाल साहू की पत्नी ने अपने बड़े पुत्र नेतराम से पिता के संबंध में पूछा तब खोजबीन करने पर घर के स्टोर रूम में धन्नूलाल की लटकी हुई लाश दिखी। इस पर परिजनों के द्वारा पुरानी भिलाई पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घर पहुंच कर जांच शुरू की। धन्नूलाल के पास एक सुसाइडल नोट भी प्राप्त हुआ जिसमें उल्लेखित किया गया था कि गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा से प्रताड़ित होकर उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया। उसके परिवार का कोई दोष नहीं है उन्हें परेशान ना किया जाए।
सीएसपी पाटिल ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद दोषी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। (Chhattisgarh)
सुसाइड नोट में लिखा, गोल्डी वर्मा से प्रताड़ित हूं
धन्नू लाल साहू ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं गोल्डी वर्मा से काफी प्रताड़ित और परेशान हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार वो ही और उसे सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपने भतीजों को प्यार लिखा है। मृतक के बेटे नेतराम साहू ने चेतावनी दी है कि यदि गोल्डी वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो मोहल्ले वालों के साथ मिलकर वो थाना घेराव करेंगे। (Chhattisgarh )




