पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, धमाकों में 8 मजदूरों की मौत, CM ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के कैलासपट्टनम में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट (Explosion in a firecracker factory) में 8 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना कोटवुरटला मंडल में हुई, जहां धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। अनाकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जांच जारी है, लेकिन अभी तक विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े :- भुखमरी का सामना कर रहे लोगों पर हमला, कम से कम 100 लोगों की मौत
इस (Explosion in a firecracker factory) घटना पर राज्य की गृह मंत्री अनिता लगातार नजर बनाए हुए हैं. गृहमंत्री ने इस हादसे में घायल सभी मजदूरों को बेहतर इलाज दिलाने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में उन्होंने इस हादसे में मृत और घायल मजदूरों को आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिया है. अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि दो अन्य घायलों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.
आधा किमी दूर तक गिरा मलबा
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था. इसी दौरान फैक्ट्री में रखे बारूद के ढेर में आग लग गई और धमाके होने लगे. इससे फैक्ट्री की छत गिर गई. वहीं मलबा हवा में उड़ उड़कर आधा किमी दूर तक जा गिरा. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इससे अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो और लोगों की मौत हो गई.
20 से अधिक मजदूर रेस्क्यू
अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 30 से अधिक वर्कर काम कर रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंचे राहत दल ने 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है. अभी भी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के साथ सर्च ऑपरेशन चल रहा है. बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश और गुजरात में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों में बड़े धमाके हो चुके हैं.
सीएम का बयान सामने आया
आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू का भी इस हादसे पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में श्रमिकों की मौत दुखी करने वाली है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से फोन पर बात की है। (Explosion in a firecracker factory)



