Eye Care Tips: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Eye Care Tips: फर्क फ्रॉम होम के दौरान 23 फीसदी लोंगो ने काम के घंटे बढ़ाए जाने के कारण आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत की। कहा जाता है कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो शरीर को पुरी तरह से संतुलित करने और उपचार करने पर काम करता है। इसलिए आज हम आपको कुछ देसी नुस्खे बताएगें, जिससे आप बिनी डॉक्‍टर के सलाह के भी घर रहते हुए अपने आंखों को स्वस्थ (Eye Care Tips) रख सकते हैं।

हथेली का व्यायाम: हथेली का व्यायाम, जिसे हस्तरेखा भी कहा जाता है, बता दें कि आंखों की मालिश करने और उसे आराम देने कि यह आयुर्वेदिक तकनीक बहुत पुराणी है। 10 सेकंड के लिए अपनी बाहों को एक साथ रगड़ें और इसे अपनी बंद आंखों पर एक कपिंग जेस्चर में रखें। याद रखें कि अपनी आंखों पर दबाव न डालें। इस तकनीक को लगातार 2-3 बार करें। आयुर्वेदिक व्यायाम आपकी आंखों को राहत देता है और अच्छी नींद आने के भी कारगर होता है।

मुद्रास: मुद्रास, हाथ के सरल इशारे होते हैं जिन्हें हमेशा उपचार के लिए ही परिभाषित किया जाता है। बेहतर आंखों की दृष्टि के लिए ज्यादतर मुद्रास सामान्य रूप से सांस लेते हुए या लेट कर की जा सकती हैं। वहीं अलग-अलग मुद्रास शरीर पर अलग-अलग असर डालती हैं। यह सारी प्रकिया श्वास से जुड़ी होती हैं जो आपके शरीर को अलग-अलग तरह से ठीक करने का काम करती हैं।

सबसे आम मुद्रा में से एक प्राण मुद्रा है। प्राण मुद्रा का अभ्यास करने के लिए, अपनी रीढ़ यानी कमर को सीधा रखें और अपनी गोद में खुली हथेलियां रखकर शरीर को रीलेक्स रखें। फिर अपनी छोटी उंगली के सिरे को अपने अंगूठे की नोक पर उंगली से मिलाएं और गहरी लंबी 15 मिनट तक सांस लें।

ये भी पढ़ें- Acidity Problem: इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर पाएं एसिडिटी से छुटकारा

सौंफ – विटामिन ए और सी से भरपूर सौंफ आपकी आंखों की रोशनी को मजबूत करने के लिए अच्छी होती है। आप या तो चाय में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं या फिर सौंफ के पानी से अपनी आंखों को धो सकते हैं क्योंकि यह आंखों के लिए ठंडा होता है।

त्रिफला – तीन फल – हरीतकी, आंवला और बिभीतकी त्रिफला बनाते हैं जो शरीर में ऊर्जा को संतुलित करता है साथ ही यह एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है।

जिन्कगो बिलोबा – चीन के मूल निवासी, जिन्कगो बिलोबा आंखों से जुड़ी समस्या के इलाज में सबसे प्रभावी होता है।

बादाम – भारतीय घरों में सबसे आम सामग्री, बादाम जो विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत है, यह दृष्टि के विकास को बढ़ावा देता है।

Related Articles

Back to top button