Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में करोड़ों रुपए का नकली गुटखा जब्त, खाद्य विभाग ने मारा छापा

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में खाद्य विभाग ने मंगलवार देर रात एक गुटखा  (Fake Gutkha) बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश देकर लगभग एक करोड़ से ज्‍यादा गुटखा बरामद किया है। इस फैक्ट्री में कई बड़े ब्रांडेड कंपनियों का गुटखा तैयार किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अफसरों को फैक्ट्री में नकली गुटखा बनाया जा रहा था।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा (Fake Gutkha) और उसे बनाने वाला सामान, सुपारी और पाउच जब्त किए गए हैं। इसे बनाने के लिए यहां रखी गई 23 मशीनों को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों को शक है कि यहां लंबे समय से नकली गुटखा बनाने का काम चल रहा था।

यह भी पढ़े :- आज CM भूपेश करीब 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि ट्रांसफर करेंगे

पाऊच पैक करने वाली मशीन को भी एक हिस्से में रखा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रॉ मटेरियल को गोदाम में मिक्स कर उसे पाऊच में पैक किया जा रहा था। गोदाम के बाहर किसी तरह का साइन बोर्ड नहीं लगा है। इस वजह से माना जा रहा है कि नकली गुटखा ब्रांडेड कंपनी के पाऊच में पैक करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक यहां बड़ी मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा और उसे बनाने वाला सामान, सुपारी और पाउच जब्त किए गए है. इसे बनाने के लिए यहां रखी गई 23 मशीनों को भी अधिकारियों ने जब्त कर लिया है. अधिकारियों को ऐसा अनुमान है कि यहां लंबे समय से नकली गुटखा बनाने का काम चल रहा था. (Fake Gutkha)

Back to top button
error: Content is protected !!