कबीर पंथ के धर्मगुरु के नाम पर फर्जी आईडी, सदन में मामला गरमाया, पढ़ें पूरी ख़बर

CG  VIDHANSABHA : कबीर पंथ (Kabir Panth) के धर्म गुरु प्रकाश मुनि के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने का मामला सदन में गूंजा। शिवरतन शर्मा ने कहा- पंथ श्री प्रकाश मुनि के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई गई। उनकी पत्नी गुरुमाता की फ़ोटो डीपी में लगाई गई है। उनकी आईडी से अश्लील फ़ोटो पोस्ट की जा रही है। कबीर पंथ के लोग नाराज़ हैं,आहत हैं। लगातार कबीर पंथियों को अपमानित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Manipur Video: मणिपुर पर PM मोदी ने कहा- मन क्रोध से भरा है…

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि- राज्य के अलग अलग थानों में इसे लेकर एफ़आइआर दर्ज की गई है। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। कबीर पंथ (Kabir Panth) के लोग उद्वेलित हैं। अजय चंद्राकर ने कहा- प्रकाश मुनि के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है। उनके घर पर भी क़ब्जा करने की कोशिश की गई। क्या हम लोगों को भी नंगा दौड़ना पड़ेगा तब सरकार जागेगी। तब चीफ़ सेक्रेटरी बैठक लेंगे।

जांच चल रही है

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, कि कबीर पंथ (Kabir Panth) से जुड़े लोगों ने साइबर थाने में अपराध दर्ज हुआ है। इसकी जाँच चल रही है। विपक्ष के लोग जिस तरह से सदन में अश्लील फ़ोटो दिखा रहे हैं ये हमारे धर्मगुरु और पंथ का अपमान है। फिर सदन में तीखी नोख जोख के साथ हंगामा चलता रहा , जिसके बाद सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फेसबुक फर्जीवाड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाशमुनि नाम साहेब के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज और फोटो अपलोड कर रहा था। इस अज्ञात आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना रायपुर में आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button