Google Analytics —— Meta Pixel

Suicide By Hanging : रायपुर राजधानी में विदेशी युवती ने किया सुसाइड

रायपुर। राजधानी के अशोका रतन सोसाइटी के एक फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide By Hanging) कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने प्रेमी को सुसाइड से पहले वीडियो भी भेजा है। पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- Manipur Video: मणिपुर पर PM मोदी ने कहा- मन क्रोध से भरा है…

जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट 25 साल की नीना बेदींनिस्को ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवती अपने बॉयफ्रेंड को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड (Suicide By Hanging) से पहले वीडियो भेजकर मांगी माफी और फिर आत्महत्या कर ली। मामले में पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

युवती मार्च 2023 को किर्गिस्तान से भारत आई थी। बीते 1 जुलाई से रायपुर के अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी। महिला लिव इन में अपने मित्र के साथ रह रही थी। (Suicide By Hanging) महिला की इमरान फारूकी से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!