Google Analytics —— Meta Pixel

fake insurance policy : फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की ठगी, आरोपी निकेश पांडेय रायपुर से गिरफ्तार

fake insurance policy : रायगढ़ निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति से 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले फर्जी बीमा एजेंट को कोतवाली पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीएनबी मेटलाइफ पॉलिसी के नाम पर जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और रकम खुद के खाते में ट्रांसफर कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजानंदपुर कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय बलबीर शर्मा ने 28 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में रायगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में उनकी मुलाकात उनके परिचित के माध्यम से निकेश कुमार पांडेय से हुई थी, जो खुद को PNB MetLife का मैनेजर बता रहा था। निवेश पर बेहतर रिटर्न का झांसा देकर उसने बलबीर शर्मा की पत्नी बाला देवी के नाम पर 5 लाख रुपये की पॉलिसी के लिए चेक लिया। (fake insurance policy)

करीब 10 दिन बाद आरोपी ने बीमा के फर्जी दस्तावेज बनाकर शर्मा परिवार को सौंप दिए। जब पांच साल बाद, 17 जून 2025 को शर्मा दंपत्ति बैंक पहुंचे तो यह खुलासा हुआ कि दिए गए दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं और उस पॉलिसी नंबर पर कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पॉलिसी के नाम पर लिया गया चेक अपने निजी बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में जमा कर रकम हड़प ली थी। (fake insurance policy)

कोतवाली पुलिस ने आरोपी निकेश कुमार पांडेय (41 वर्ष), निवासी वीर सावरकर नगर, रायपुर को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन सहित टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य ठगी मामलों की भी जांच की जा रही है। (fake insurance policy)

यह भी पढ़ें :- Industrial growth India : छत्तीसगढ़ बना निवेश का नया हब, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0

Back to top button
error: Content is protected !!